फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   drugs found, supplying from up to punjab, nabbed, punjab, up, crime, yamunanagar

यूपी से पंजाब में हो रही थी नशीली दवाओं की तस्करी, पकड़ा तो मिला नशे का सामान

Mon, 29 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर Updated Mon, 29 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। यूपी से पंजाब में प्रतिबंधित नशीली दवाई की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने कलानौर नाके पर दबोच लिया। आरोपी के पास से प्रतिबंधित हजारों कैप्सूल और गोलियां बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


कलानौर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई कुशलपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार नशीली दवाइयां लेकर पंजाब की तरफ जाएगा। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत कलानौर नाके पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में सहारनपुर की तरफ से एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


उसने अपनी पीठ पर थैला बांधा हुआ था। पुलिस ने जब उसे रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से नशे के कैप्सूल के 20 डिब्बे और गोलियों के करीब 150 पत्ते मिले। पुलिस ने बाइक सवार से पूछताछ की तो उसने अपना नाम डेराबस्सी के गांव ईशापुर निवासी कुलतार सिंह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कुलतार सिंह को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ये दवाइयां युपी से लेकर पंजाब जा रहा था। इससे पहले भी कई बार दवाइयों को पंजाब में ले जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने जांच कर की पुष्टि
आरोपी के पकड़े जाने के बाद दवाईयों की जांच करने के लिए पुलिस ने फोन कर जिला ड्रग कंट्रोल अधिकारी ऋतू मेहला को चौकी में बुलाया। ऋतू मेहला ने दवाईयों की जांच की। जांच करने के बाद उन्होंने बताया कि ये दोनों ही दवाईयां नशे की हैं। इन्हें बेचने पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। प्रतिबंध के बावजूद बेचने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed