फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drizzle rolled across, chills increased

बूंदाबांदी से लुढका पार, ठंडक के साथ बढ़ी ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Drizzle rolled across, chills increased
यमुनानगर। कई दिन की धूप के बाद मंगलवार को हुई बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बढ़ गई। इस दौरान दिनभर बादल छाए रहे। धूप न निकलने से तापमान में गिरावट आ गई। पारा लुढ़क कर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिनभर धूप न निकलने और बूंदाबांदी के कारण ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलावा का सहारा लेना पड़ा। वहीं लोगों के बाहर कम निकलने के कारण बाजार सूने रहे। दुकानों पर ग्राहक न होने के कारण दुकानदार भी शाम को जल्द घर चले गए। दूसरी तरफ शहर की व्यस्त सड़कें भी खाली रहीं। शाम को ड्यूटी से छूटने के बाद हर कोई घर जाने की जल्दबाजी में दिखा। वहीं बारिश की संभावना के कारण रेहड़ी ठेली संचालक काम पर नहीं निकले। इससे बाजार और दुकानदारी पर असर पड़ा। शाम को जल्दी ही खानपान की दुकानें बंद हो गईं। कृषि उपनिदेशक डॉ. जसविंद सिंह सैनी ने बताया कि यह बारिश फसल के लिए अच्छी रही। सूखा पाला फसलों के लिए हानिकारक है। बारिश से फसलों को फायदा होगा। यह बारिश गेहूं के लिए यह लाभकारी होगी। इससे पैदावार में बढ़ोतरी होगी। सरसों की बुवाई कुछ जगहों पर देरी से हुई थी। ऐसे में बरसात होगी तो फसल भी अच्छी होगी।
विज्ञापन

सर्दी की बारिश इसे कोई नुकसान नहीं है, लेकिन इससे ठंड बढ़ जाएगी। ऐसे में इससे सावधानी रखने की जरूरत है। डॉ. आशुतोष ने बताया कि ऐसे में विशेषकर बच्चों व बुजुर्गों का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। इसमें लापरवाही न करें और खानपान का ध्यान रखें। बच्चों को गर्म व पूरे कपड़े पहनाए। बुजुर्ग जरूरत होने पर ही घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed