फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drizzle makes the weather pleasant, brings relief from the heat

Yamuna Nagar News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से राहत

Sat, 31 May 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 31 May 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Drizzle makes the weather pleasant, brings relief from the heat
यमुनानगर। जिले में वीरवार देर रात से उमड़े बादलों और शुक्रवार सुबह हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने सुहावने मौसम का खूब आनंद लिया। दोपहर तक धूप नहीं निकली। इसके बाद धूप निकली तो लोगों को गर्मी व उमस का एहसास होने लगा। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में चार डिग्री व न्यूनतम में एक डिग्री की कमी आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। हालांकि शाम के समय एक बाद फिर बादल उमड़ आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार व मंगलवार को एक बार फिर से अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही लोगों को एक बार फिर से आंधी का भी सामना करना पड़ सकता है। बारिश से अधिकतम तापमान लुढ़क कर 32 डिग्री पर जा सकता है। शुक्रवार को ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने इसका भरपूर आनंद लिया। शहर निवासी हर्ष, बालक राम व विकास ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के बाद मौसम में बदलाव होने से गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों का कहना है कि बारिश उनकी फसलों के लिए फायदेमंद होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed