{"_id":"68e6ae1783e85c1343071b0f","slug":"drizzle-again-wets-paddy-in-the-grain-market-farmers-worried-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-145094-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बूंदाबांदी से अनाजमंडी में फिर भीगा धान, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बूंदाबांदी से अनाजमंडी में फिर भीगा धान, किसान परेशान
Thu, 09 Oct 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में ट्रॉली से धान को उतारते मजदूर। संवाद
- फोटो : reasi news
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में बुधवार को सुबह से कभी धूप तो कभी हल्के आसमान में बादल। यह क्रम दिनभर चलता रहा, परंतु शाम साढ़े पांच बजे आसमान में एकाएक घने बादल छा गए। उसके कुछ देर बाहर बूंदाबांदी शुरू हो गई।
हालांकि 20 मिनट के लिए यह हल्की बूंदाबांदी हुई, परंतु मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान फिर से भीग गई। हालांकि इसमें आढ़तियों को भी नुकसान हुआ है, लेकिन अधिक कुदरत की मार किसानों पर पड़ी है। क्योंकि कई किसान ऐसे थे जो मंडी में धान लेकर आए थे, लेकिन तिरपाल न होने के कारण उनकी धान भीग गई। इससे फसल में नमी आ जाएगी। इसके लिए किसान को अधिक मजदूरी देकर ही फसल को ज्यादा सुखाना पड़ेगा। उधर, जैसे ही बूंदाबांदी शुरू हुई, मंडियों में पड़ी धान की बोरियों व खुली फसल को तिरपाल के साथ ढकना शुरू कर दिया गया।
जिले की मंडियों में इतनी हो चुकी आवक
13 मंडियों में 1,62,044 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 64,999 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 60,378 मीट्रिक टन, हरियाणा भण्डारण निगम द्वारा 36,667 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। कुल आवक का 70 प्रतिशत उठान का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं, व्यासपुर अनाज मंडी में 14,728 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 13,992 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 3,896 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 24,261 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 1,382 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मंडी में 2,085 मीट्रिक टन, प्रताप नगर अनाज मंडी में 12,640 मीट्रिक टन, सरस्वती नगर अनाज मंडी में 44,646 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 20,284 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 6,364 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 4,770 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 12,850 मीट्रिक टन, यमुनानगर अनाज मंडी में 216 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
सभी 13 मंडियों में धान खरीद से पहले सभी प्रकार की व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया है। मंडी में बिजली, स्वच्छ पानी, शौचालयों आदि सुविधाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए गए। सभी एसडीएम को निर्देश दिए है कि अपने-अपने क्षेत्र की अनाज मंडियों का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें जिससे किसानों को धान की फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
-पार्थ गुप्ता, डीसी यमुनानगर।

जगाधरी अनाज मंडी में ट्रॉली से धान को उतारते मजदूर। संवाद- फोटो : reasi news