फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Driver dies in collision between two trolls, cleaner serious

दो ट्रॉलों की भिडंत में चालक की मौत, क्लीनर गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Driver dies in collision between two trolls, cleaner serious
यमुनानगर। बुड़िया खदरी देवधर मार्ग पर गांव तेलीपुरा के नजदीक दो ट्रॉलों की भिड़ंत हो गई। हादसे इतना तेज हुआ कि एक ट्रॉले का चालक व क्लीनर उसमें बुरी तरह फंस गए। ट्रॉला चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि क्लीनर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी ट्रॉला चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के मसूरी निवासी बिलाल ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रांसपोर्टर है। उसके ट्रक व ट्रॉले बल्लेवाला खनन जोन से रेत बजरी सप्लाई करते हैं। उसके एक ट्रॉले पर गाजियाबाद के गांव मोहदीनपुर निवासी साजिद ड्राइवर था। उसी के गांव का लड़का फिरोज ट्रक क्लीनर है। सोमवार रात को वे रेत बजरी लेने के लिए खनन जोन में जा रहे थे। बीकेडी रोड पर जब वे तेलीपुरा गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे दूसरे ट्राले ने उनके ट्रॉले में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ड्राइवर साजिद व क्लीनर फिरोज बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने साजिद को मृत घोषित किया। जबकि फिरोज का उपचार चल रहा है। बुड़िया थाना प्रभारी लज्जा राम का कहना है कि मामले में आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed