{"_id":"89109d572e0b53bf026b0bec8d8ba43b","slug":"drinks-came-from-the-crowd-of-candidates-in-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में परीक्षार्थियों की भीड़ से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में परीक्षार्थियों की भीड़ से लगा जाम
अमर उजाला यमुनानगर
Updated Mon, 03 Feb 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। एचटेट परीक्षा के दूसरे दिन प्रदेश के अन्य जिलों से पहुंचे परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से सड़कों पर दिनभर जाम की स्थित बनी रही। हालांकि परीक्षार्थियों की संख्या पहले दिन के हिसाब से दोगुना होने के कारण प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों की भीड़ से निपटने के इंतजाम किए गए थे, लेकिन भीड़ के आगे ये इंतजाम बौने साबित हुए। इसके कारण परीक्षार्थियों और शहरवासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। शहर की ज्यादातर सड़कों पर शाम साढे़ छह बजे तक वाहनों की कतारें लगी रही। रविवार को कुल 18 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सबसे ज्यादा देर तक जाम फव्वारा चौक से कमानी चौक के बीच रहा। इस रोड पर चार जगह पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे, लेकिन शाम साढ़े पांच बजे पेपर खत्म होने पर इस रोड पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस कर्मी भी चाहकर कुछ नहीं कर पाए।
जल्द जाने के कारण फंसा बैठे वाहन :
यमुनानगर में करनाल, पानीपत, जींद, पंचकूला, अंबाला और कैथल से परीक्षार्थी एचटेट की परीक्षा देने आए थे। शाम साढे़ पांच बजे पेपर खत्म होने के बाद सबको अपने घर पहुंचने की जल्दी थी। इसी कारण वाहनों में सवार लोग और परीक्षार्थियों की भीड़ सड़कों पर जमा हो गई। जींद से आए अभिषेक ने बताया कि यमुनानगर से जींद पहुंचने में चार घंटे का समय लगेगा। ठंड का मौसम होने से रात को धुंध आने शुरू हो जाती है जिससे गाड़ी चलाना बेहद मुश्किल हो जाता है। उनका कहना है कि सात बजे भी शहर से निकले तो 11 बजे से पहले जींद नहीं पहुंच पाएंगे। वहीं पानीपत निवासी मोहित ने बताया कि वह बस में पेपर देने के लिए आया था। उसका परीक्षा केंद्र गुरुनानक खालसा कॉलेज था। पेपर खत्म होने पर कॉलेज के पास से बस स्टैंड के लिए आटो में सवार हो गया, लेकिन आगे आकर ऑटो जाम में फंस गया। छह बजे बस का समय था, इसके लिए पैदल भागकर बस स्टैंड पर पहुंचा हूं।
छुट्टी का मजा किया किरकिरा : परीक्षा के बाद लगे जाम ने शहरवासियों की रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा कर दिया। क्योंकि छुट्टी के दिन शाम को बाजार में खरीददारी के लिए शहरवासियों की काफी भीड़ रहती है। लेकिन रविवार शाम को जाम लगने से बाजार में खरीददारी करने आए शहरवासी भी फंस गए। जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं जाम के कारण दुकानदारों का काम भी ठंडा रहा।