{"_id":"679a5cabbb98cbdcda05d460","slug":"drinking-water-shortage-will-be-resolved-tube-wells-will-be-repaired-with-rs-3712-lakh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-132259-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दूर होगी पेयजल किल्लत, 37.12 लाख से होगी ट्यूबवेलों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दूर होगी पेयजल किल्लत, 37.12 लाख से होगी ट्यूबवेलों की मरम्मत
विज्ञापन
यमुनानगर। गर्मियों में पेयजल की दिक्कत न हो, इसके लिए जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग की ओर से प्रयास शुरू कर दिए हैं। सब डिविजन नंबर-2 के लगभग सभी ट्यूबवेल पर पंपिंग मशीनरी की मरम्मत सहित अन्य कार्य होंगे। इस काम का एक साल के लिए एजेंसी या ठेकेदार से एक साल का ठेका होगा। इसके लिए विभागीय अफसरों ने चार जोन बांटकर उनकी अलग-अलग ई-निविदाएं लगा दी गई हैं। इसमें एजेंसियों व ठेकेदारों से तीन फरवरी तक बिड मांगी गई है। इसमें जिन एजेंसियों व ठेकेदारों को कार्य आदेश होंगे, उन्हें 12 माह पांच दिन की अवधि के लिए यह कार्य करना है। बता दें कि सब डिविजन नंबर-2 में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी का शहरी व ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं।
इसके अलग-अलग चार जोन बांट लगभग सभी ट्यूबवेल पर पंपिंग मशीनरी की मरम्मत सहित अन्य कार्य के लिए अलग-अलग अनुमान तैयार हुए। इन अनुमान पर विभागीय मंजूरी के बाद ईनिविदा लगा दी गई हैं। इसमें जोन-1 में 9.12 लाख रुपये, जोन-2 में 8.82 लाख रुपये, जोन-3 में 9.59 लाख रुपये, जोन-4 में 9.59 लाख रुपये की ई-निविदा लगाई गई हैं। जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन का कहना है कि प्रयास है कि जल्द ईनिविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाए, जिससे गर्मियों के सीजन में किसी तरह की पेयजल की परेशानी न हो।
-- -- -- -- -- --
नगर निगम ने भी 1.65 करोड़ रुपये के रिकॉल किए टेंडर:-
वार्ड-12 के गांव पांसरा में 14.54 लाख रुपये से पाल चौपाल का काम।
वार्ड-12 के गांव कामीमाजरा में 1.88 लाख रुपये से बैकवर्ड धर्मशाला से रायपुर रोड पर इकरम के घर तक दोनों ओर बॉक्स टाइप-1 ड्रेन का निर्माण। वार्ड-14 के पटेलनगर पार्क में 3.13 लाख रुपये से पेंट, पुट्टी व प्लास्टर का काम।
विज्ञापन
वार्ड-12 के बाडीमाजरा में 36.91 लाख रुपये से चाहरदिवारी का निर्माण।
वार्ड-15 में 5.93 लाख रुपये से हनुमान गेट से बड़े नाले तक सड़क निर्माण।
वार्ड-14 की वाल्मीकि कॉलोनी में 13.63 लाख रुपये से धनधन सत्गुरु सत्संग भवन से सकिल के घर और सतपाल के घर से तारा के घर वाया हानिफ के घर तक सड़क व नाले का निर्माण।
वार्ड-15 की छोटी लाइन पर 2.96 लाख रुपये से कवर्ड ड्रेन का निर्माण।
वार्ड-15 के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पार्क में 6.82 लाख रुपये से ट्रैक व झूले का काम।
वार्ड-8 के मॉडल टाउन में 5.22 लाख रुपये से ओबरॉय के घर से रमेश बुकशॉप तक सड़क व नाले का निर्माण।
वार्ड-15 की नई मार्केट में तीन लाख रुपये से सुभाष गली में पवन मग्गो के घर से तेजिंद्र सिंह के घर तक पाइप बिछाने का काम।
वार्ड-12 में 6.65 लाख रुपये से कामीमाजरा कब्रिस्तान में चारहरदिवारी व मिट्टी भरने का काम।
वार्ड-14 में 5.87 लाख रुपये से पुराना हमीदा में पानी की टंकी, मॉडर्न टेलर व गली नंबर-2 में नाली निर्माण।
वार्ड नौ की शास्त्री कॉलोनी में 1.36 लाख रुपये से कम्युनिटी सेंटर की मरम्मत।
वार्ड नौ की लालद्वारा कॉलोनी में 14.10 लाख रुपये से लालद्रवारा मंदिर से ओल्ड एज होम तक पाइप बिछाने का काम।
वार्ड नौ में 16.66 लाख रुपये से शास्त्री पार्क, केशव पार्क, बालकुंज पार्क व वरयाम सिंह अस्पताल के पीछे ओपनजिम का विकास व मरम्मत।
वार्ड 12 के गांव रायपुर में 26.69 लाख रुपये से वाल्मीकि चौपाल का निर्माण।