फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drains, sewerage overflow in just 15 minutes of rain, Yamunanagar

मात्र 15 मिनट की बारिश में नालियां, सीवरेज उफनाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Drains, sewerage overflow in just 15 minutes of rain, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक दिन आसमान साफ रहने के बाद रविवार सुबह झमाझम बादल बरसे। हालांकि ज्यादा देर बारिश नहीं हुई, लेकिन तेज होने के कारण कुछ ही देर में सीवरेज ओवरफ्लो हो गए। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान पांच डिग्री तक पारा लुढ़क गया। महज 15 मिनट हुई तेज बारिश से ही नालियां व सीवरेज उफना गए।
शनिवार का दिन लोगों के बेहद उमस और गर्मी भरा रहा। चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान दिखाई दिए। वहीं शाम को भी इससे राहत नहीं मिली। रात 12 बजे तक गर्मी से लोग परेशान रहे। इसके बाद एकाएक आसमान पर घने बादल छा गए। वहीं तापमान में कुछ गिरावट आई। अल सुबह गरज के साथ बौछार होती रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बाद रविवार सुबह तेज बारिश हुई। इस दौरान सुबह भी देर शाम जैसा अंधेरा झा गया। तेज बारिश का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान छतों पर बच्चे बारिश में नहाते दिखाई दिए। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं थोड़ी देर की बारिश ने समस्या भी खड़ी दी।
विज्ञापन

तेज बारिश के कारण विभिन्न कालोनियों की नालियां व सीवरेज उफना गए। शहर की निचली कालोनियों में सीवरेज का पानी घरों में भरने लगा, जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा परेशानी शहर की विजय कालोनी, लाजपत नगर कालोनी, कैंप न्यू आबादी, लक्ष्मीनगर, पुराना हमीदा की खड्ड़ा कालोनी, आनंद कालोनी, आजाद नगर कालोनी की सभी गलियों, चौधरी कालोनी, पातालपुरी, प्रह्लादपुरी, जगाधरी छोटी लाइन, दुर्गा गार्डन, रूपनगर, गांधीधाम सहित कई कालोनियों में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की एडवायजरी के अनुसार इस सप्ताह अच्छी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार दस अगस्त तक लगातार बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान कुछ देर की राहत भी रहेगी, लेकिन बारिश होगी। सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश होने की विभाग ने बात कही है। सोमवार और मंगलवार सुबह से दोपहर तक बारिश होने की परिस्थितियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed