फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drains Not Cleaned

Yamuna Nagar News: जनवरी में बनने लगी थी योजना, अब तक साफ नहीं हुए नाले

Mon, 25 May 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Drains Not Cleaned
अग्रसेन चौक के पास गंदगी से अटा नाला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ट्विनसिटी यमुनानगर-जगाधरी में नालों की सफाई को लेकर नगर निगम के दावे धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। जनवरी में नालों की सफाई, अवैध कब्जे हटाने और क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मत को लेकर योजनाएं बननी शुरू हुई थीं। अधिकारियों ने लगातार फरवरी के पहले सप्ताह से सफाई अभियान शुरू कराने का दावा किया था, लेकिन मई माह के आखिर तक भी शहर के अधिकांश नालों की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
शहर के मॉडल टाउन, शक्तिनगर, लाजपत नगर, विजय कॉलोनी और कैंप क्षेत्र सहित कई इलाकों में नालों पर वर्षों से अवैध कब्जे बने हुए हैं। बरसात के दिनों में यही कब्जे पानी की निकासी में सबसे बड़ी बाधा बनते हैं। नतीजतन नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं और आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से इन कब्जों को हटाने और नालों की चौड़ाई बहाल करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दी। दूसरी ओर, शहर के कई नाले क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं। जगह-जगह टूटे स्लैब, धंसी दीवारें और जाम निकासी व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। नगर निगम ने सफाई के साथ-साथ मरम्मत कार्य कराने की भी योजना बनाई थी, लेकिन अधिकांश स्थानों पर मरम्मत कार्य शुरू तक नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासी राजिंद्र, नमन, विकास का कहना है कि मौसम का मिजाज अब पहले जैसा नहीं रहा। मानसून शुरू होने से पहले भी तेज बारिश होने लगी है। ऐसे में केवल मानसून सीजन का इंतजार करना भारी पड़ सकता है। यदि समय रहते नालों की सफाई और अवैध कब्जे नहीं हटाए गए तो इस बार शहर को गंभीर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
नालों में जमा गाद, प्लास्टिक कचरा और झाड़ियां पानी की निकासी रोक देती हैं। सफाई कार्य केवल औपचारिकता बनकर रह गया है, जबकि जरूरत जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की है। नियमित सफाई न होने के कारण कई नाले पूरी तरह कचरे से अटे पड़े हैं। अब तक तो एक बार सभी नालों की सफाई हो जानी चाहिए थी।
जगाधरी क्षेत्र में गौरी शंकर कॉलोनी मंदिर, देवी भवन बाजार, श्मशान घाट रोड, सिविल लाइन, गांधीधाम और मटका चौक से बर्तन बाजार तक हर साल जलभराव की स्थिति बनती है। वहीं यमुनानगर में प्रोफेसर कॉलोनी, स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास का क्षेत्र, एफसीआई गोदाम और बस स्टैंड के आसपास बारिश के दौरान हालात बिगड़ जाते हैं। नाले ओवरफ्लो होने से गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है।


नालों की सफाई के लिए लिए एजेंसी को कार्य दे दिया गया है। मैं खुद आयुक्त के साथ नालों की स्थिति का जायजा ले चुकी हूं। मानसून से पहले सभी नालों की सफाई करवा दी जाएगी। - सुमन बहमनी, मेयर यमुनानगर जगाधरी नगर निगम।

अग्रसेन चौक के पास गंदगी से अटा नाला। संवाद

अग्रसेन चौक के पास गंदगी से अटा नाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed