फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drains are blocked and construction is incomplete, waterlogging will have to be faced

Yamuna Nagar News: नाले जाम और अधूरे निर्माण, झेलना पड़ेगा जलभराव

Fri, 28 Jun 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Drains are blocked and construction is incomplete, waterlogging will have to be faced
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून 28-29 जून तक दस्तक देगा। इसके बाद से कई दिन भारी बारिश के आसार हैं। इसमें शहर का जलभराव से बचाव आसान नहीं लग रहा है। क्योंकि एक ओर नालों की सफाई देरी से शुरू हुई और अभी भी कई नाले गंदगी से जाम हैं, वहीं दूसरी ओर छोटे नालियों व नालियों की सफाई पर अफसरों का ध्यान नहीं गया है। यही नहीं, शहर की सबसे बड़ी जल निकासी परियोजना से लेकर वार्डों में नाले-नालियों व अन्य जल निकासी के काम भी अधूरे हैं।
कन्हैया साहिब चौक से जम्मू कॉलोनी के एसटीपी तक स्टॉर्म ड्रेन का काम अमृत (अटल मिशन फॉर रेजुवेनशन एंड अर्बन ट्रांसपोर्टेशन) स्कीम में नगर निगम करवा रहा है। इसका 24 फरवरी 2019 को शिलान्यास हुआ। इस 4500 मीटर लंबी ड्रेन का काम 15 अगस्त 2019 में पूरा करने का लक्ष्य था, पर अब तक यह पूरा नहीं हुआ। अभी भी चांदपुर आरओबी समीप दो जगह ड्रेन डालने तक काम पूरा नहीं है।
विज्ञापन

ड्रेन के जरिए जगाधरी से आते बड़े नाले का पानी यमुनानगर की कॉलोनियों के बजाय आउटर में पुराने एनएच-73 पर डायवर्ट कर एसटीपी तक ले जाना है, पर ऐसा नहीं हो पाया है। इससे मानसून में बड़े नाले से फिर यमुनानगर में सेक्टर-17, प्रोफेसर कॉलोनी, शक्तिनगर, टैगोर गार्डन, लाजपत नगर, विजय कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों में जलभराव की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्षों में मानसून सीजन में गोबिंदपुरी रोड मोड़ से शक्तिनगर वेयर हाउस गोदाम तक कई फीट जलभराव हुआ। इस बार ऐसा न हो, इसके लिए यहां से निकल रहे नाले की ऊंचाई बढ़ाकर ऊपर स्लैब डाली जा रही है। यह काम माहभर पहले ही लगा, जो वेयरहाउस गोदाम के पास अभी भी अधूरा है।
ऐसे ही मानसून सीजन में गत वर्षों में जलभराव झेलने वाले आजाद नगर रोड, ओपी जिंदल पार्क रोड पर भी कुछ दिन पहले नाले का निर्माण कार्य लगा, वह भी आधे से ज्यादा अधूरा है। शहर के निचले इलाकों में एक विजय कॉलोनी में हर मानसून दो से तीन फीट तक जलभराव होता है, जहां कुछ दिन पहले ही नालियों का निर्माण अधर में है। यही हाल कई वार्डों में है।
जिला प्रशासन की फ्लड कंट्रोल ऑर्डर-2024 में यमुनानगर जगाधरी के 38 क्षेत्र बाढ़ संभावित बताए गए हैं। इनमें शामिल विश्वकर्मा चौक, पुराना एनएच-73, लाजपत नगर, विजय कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी व अन्य क्षेत्र में अभी भी नाले-नालियां गंदगी से भरे हैं। कई जगह नालों से स्लैब गायब है और वह पूरी तरह जाम हैं। जब्बीवाला गुरुद्वारा समीप पुलिया पर नाले पर निर्माण कार्य अधूरा है। कई जगह नाले-नालियों से गंदगी निकाल पास में ही छोड़ दी गई है, जो बारिश आने पर दोबारा नाले-नालियों में जाने की आशंका है। ऐसा ही कई बाढ़ संभावित क्षेत्र का हाल है।

जलभराव वाले निचले इलाकों में नहीं पहुंचे पंप सेट
लाजपत नगर, विजय कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, आजाद नगर, शांति कॉलोनी शहर के निचले इलाकों में से हैं, जहां हर मानसून सबसे ज्यादा जलभराव होता है। जहां अधिक बारिश से जलभराव होने पर राहत के लिए पंप सेट का प्रबंध किए जाने की बात की गई, पर अभी तक यह पंप सेट नहीं पहुंचे हैं। दशमेश कॉलोनी के सतेंद्र, राजकुमार, पवन, रमन ने कहा कि निचले इलाकों में बारिश से पहले पंप सेट का प्रबंध किया जाए।

नालों-नालियों की सफाई का काम चल रहा है। इस पर निगरानी के लिए अफसरों की जिम्मेदारी तय है। जो जल निकासी के निर्माण व प्रबंध बाकी है, वो भी पूरे किए जा रहे हैं। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed