{"_id":"66b7d77abac8ff60c4016c45","slug":"dr-navjot-kiran-will-be-the-pmo-of-district-civil-hospital-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-123600-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डॉ. नवजोत किरण होंगी जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डॉ. नवजोत किरण होंगी जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ
विज्ञापन
यमुनानगर। डॉ. नवजोत किरण टिवाणा मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की नई प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) होंगी। पदोन्नति मिलने के बाद वह काफी समय से ज्वाइनिंग का इंतजार कर रही थी।
डॉ. नवजोत किरण सोमवार को अस्पताल में पीएमओ का कार्यभार संभाल सकती हैं। अभी तक जिला नागरिक अस्पताल में डाॅ. दिव्या मंगला ने कार्यवाहक के तौर पर पीएमओ का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रखा है। दिव्या मंगला निरोगी हरियाणा प्रोजेक्ट की नोडल ऑफिसर हैं। डॉ. दिव्या मंगला ने करीब एक साल के कार्यकाल में अस्पताल में काफी कार्य करवाए हैं।
इनमें अस्पताल में ट्रामा सेंटर को शिफ्ट करना, ट्राॅमा सेंटर का नवीनीकरण समेत अन्य कार्य शामिल हैं। वहीं सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी की पूर्व एमएस डॉ. पूनम चौधरी को भी पदोन्नति मिली थी। माना जा रहा था कि पूनम चौधरी जिले में ही सिविल सर्जन या फिर जिला अस्पताल में पीएमओ का कार्यभार संभाल सकती हैं। पूनम चौधरी अपनी कार्यशैली को लेकर काफी सख्त मानी जाती हैं। इसलिए उनके यमुनानगर में ही कार्यभार संभाले जाने की सूचना भर से ही उनके विरोधी खेमे में हलचल मची हुई थी। डॉ. पूनम चौधरी को स्वास्थ्य विभाग ने अंबाला के अस्पताल की पीएमओ का कार्यभार सौंपा है। संवाद