फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Double Murder: Police Adopting Call Dump Procedure To Reach Killers

डबल मर्डर : हत्यारों तक पहुंचने के लिए कॉल डंप प्रक्रिया अपना रही पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Double Murder: Police Adopting Call Dump Procedure To Reach Killers
यमुनानगर। दंपती हत्याकांड के तीसरे दिन भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस को सीसीटीवी से कोई सुराग हासिल नहीं हो सका है। अब पुलिस मामले का खुलासा करने के लिए कॉल डंप प्रक्रिया अपना रही है। पुलिस हत्याकांड से पूर्व मोबाइल टावर एरिया में की गई सभी कॉल की जांच कर रही है। कॉल डंप में कई मोबाइल नंबर संदेह के घेरे में है। जिनकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें तीन दिन पहले जगाधरी की पुरानी अनाज मंडी की गोमती गली में रह रहे एसबीआई से रिटायर्ड ऋषिपाल गोयल (80) व उनकी पत्नी स्नेहलता (75) की घर में घुसकर हत्या कर दी गयी थी। ऋषिपाल के मुंह पर तकिया रखा हुआ था। स्नेहलता के सिर में चोट लगी हुई थी। स्नेहलता के कान, हाथ व गले से ज्वेलरी गायब थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे अमित गोयल की शिकायत पर अज्ञात पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। इसी मामले को लेकर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि कॉल डंप प्रक्रिया में वारदात स्थल एरिया में होने वाले कॉल का विवरण होता है, जिसमें शक के आधार पर पुलिस अपराधी या संदेही का नंबर पता लगाती है। लाखों में ही एक नंबर को ट्रेस कर जांच करती है। पुलिस संदेह के आधार पर जांच करती है। यही प्रक्रिया पुलिस अब दंपती हत्याकांड को सुलझाने में अपना रही है। मृतक दंपती की पुत्रवधु रेणुका गोयल के अनुसार रविवार रात नौ बजे के करीब उन्होंने दंपती से 40 मिनट बात की। तब तक सब कुछ ठीक था। ऐसे में हत्याकांड को रात दस बजे के बाद ही अंजाम दिया गया। पुलिस भी रात नौ बजे के बाद का ही एरिया में हुए कॉल का विवरण जांच रही है। बताया जा रहा है कि संदेह के आधार पर कुछ नंबर भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इन नंबरों को ट्रेस कर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का दावा कर रही है। इनके अलावा पुलिस मृतक ऋषिपाल से ब्याज पर रुपये लेने वालों की भी सूची तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में हाथ नहीं लगा कोई सुराग
पुलिस ने मृतक दंपती ही हत्या से पहले की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। इस दौरान पुलिस ने दंपती के घर आने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी की फुटेज जांची। वारदात के पहले व बाद में घटनास्थल पर आने-जाने वालों की जांच की गई। लेकिन पुलिस के हाथ कोई ऐसा सुराग नहीं लग पाया। जिससे हत्यारों का पता चल सके।

थाना शहर जगाधरी प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि दंपती हत्याकांड को सुलझाने में पुलिस लगी हुई है। कॉल डंप के आधार पर मामले की जांच कर रहे है। कॉल डंप से कुछ नंबर उठाए हुए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों का पता कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed