फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Doon Public School team first in volleyball

Yamuna Nagar News: दून पब्लिक स्कूल की टीम वॉलीबॉल में प्रथम

Fri, 24 Jul 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 24 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Doon Public School team first in volleyball
दून पब्लिक स्कूल के विजेता खिलाडिय़ों से भेंट करतीं मुख्यातिथि व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जठलाना में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दून पब्लिक स्कूल बुबका के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की कबड्डी (अंडर-17) और लड़कों की वॉलीबॉल टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हरनूर (अंडर-14) ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाविका (अंडर-14) ने शॉट पुट में प्रथम, जबकि लक्षिता (अंडर-17) ने शॉट पुट में द्वितीय स्थान हासिल किया। आयुषी ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। आयुष खान (अंडर-17) ने 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में अंकुश सैनी ने शॉट पुट और डिस्कस थ्रो दोनों स्पर्धाओं में द्वितीय स्थान प्राप्त कर दो पदक जीते। वहीं लविश (अंडर-14) ने शॉट पुट में तृतीय और विरांश (अंडर-17) ने लॉन्ग जंप में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयनित सभी खिलाड़ी अब जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा कंबोज ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसी प्रकार मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed