फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Donation makes the gods happy: Muskan Das

दान करने से देवता होते हैं प्रसन्न : मुस्कान दास

Mon, 24 Feb 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Donation makes the gods happy: Muskan Das
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। श्री महाशक्ति वैष्णो धाम हुंडेवाला में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान मंदिर महंत देवी मुस्कान दास ने श्रद्धालुओं को दान की महिमा बताई।
उन्होंने कहा कि अनंत काल से ही राजा महाराज कोई भी सेवा कार्य दान से आरंभ करते थे। ब्रह्म बेला में खजानों का मुंह खोले बिना दान से ही सेवा कार्य करते थे। वहीं, कृषक भी अपनी फसल घर ले जाने से पूर्व कुछ अंश ब्राह्मण, दैनिक चर्या में काम करने वाले बार्बर, मोची, कुम्हार, विवाहित बेटियों को देने के बाद जाता था।
विज्ञापन

यही कारण था कि उनके जीवन में सुख था। परंतु आज धन, संपदा, वैभव मानव के पास है मगर आनंद व शांति नहीं है। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी कमाई का दसवां भाग दान पुण्य में लगाना चाहिए और भगवान की कृपा प्राप्त कर जीवन सार्थक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बूंद-बूंद से तालाब बन जाता है। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु जमकर झमे। इस दौरान मुख्य रूप से अशोक खरबंदा, अरुण आनंद, रमन कुकरेजा, एडवोकेट केवल कृष्ण सैनी, सुनील शर्मा, दीपिका, अंजुला, शीला, श्यामा, कमला रानी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed