फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Donation Box at Goga Medi Broken Open; Money Stolen

Yamuna Nagar News: गोगा मेड़ी का दान पात्र तोड़ रुपये चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Donation Box at Goga Medi Broken Open; Money Stolen
रादौर। श्री जाहरवीर गोगा मेड़ी नाचरौन के परिसर में बने गुरु गोरखनाथ मंदिर में बीती रात अज्ञात लोगों ने दान पात्र को तोड़कर हजारों रुपये की दानराशि चुरा ली। चोरी की घटना बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। भगत सुखपाल व धूम सिंह ने बताया कि जाहरवीर गोगा मेड़ी नाचरौन परिसर में स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में रखे गल्ले से आठ हजार रुपये दानराशि चुरा ली। वहीं गोगा मेड़ी में रखे चिमटे भी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ डाले। वहीं अज्ञात लोगों ने मंदिर के दूसरे गल्ले को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके, जिससे दूसरे गल्ले में रखी हजारों रुपये की दानराशि चोरी होने से बच गई। सीसीटीवी में अज्ञात लोग चोरी करते नजर आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed