फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Donated blood and resolved to save people's lives

Yamuna Nagar News: रक्तदान कर लिया लोगों की जान बचाने का संकल्प

Tue, 28 May 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Donated blood and resolved to save people's lives
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कॅरियर डिफेंस अकेडमी स्कूल में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से महा सेवा संगम सेवा समिति के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि विश्वकर्मा धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलकराज धीमान, तिलक राज धीमान, परमानंद धीमान, संदीप गुप्ता, रितु यादव, प्रिंसिपल श्यामा मेहता रहे। कॅरियर डिफेंस एकेडमी के ग्रुप डायरेक्टर संजीव मैनरा ने कहा कि रक्तदान करने के लिए तीन माह का अंतराल होना बहुत जरूरी होता है।
विज्ञापन

हर युवा व नौजवान महिलाओं को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कोई भी कमजोरी नहीं आती है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ब्लड सेंटर सिविल अस्पताल यमुनानगर की टेक्निकल स्टाफ की टीम जिसमें डॉ. निशा गुरावा व दीपा, सुभाष, ज्योति, जितेंद्र ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकालगढ़ से आए मनीष ने कहा कि वह पहली बार रक्तदान करने पहुंचे हैं। अमर उजाला फाउंडेशन और समिति के सदस्यों द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करने पर सराहना की। आगे भी भविष्य में उनके इस हौसले को सलाम कर लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित भी करेंगे।
रसूलपुर से आए शुभम ने बताया कि वह पहले भी रक्तदान कर चुके हैं। रक्तदान एक महादान है और जो लोग रक्तदान करते हैं उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। रक्तदान करके ही किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।
यमुनानगर के प्रेम नगर निवासी मीना ने बताया कि वह भी पहली बार रक्तदान करने पहुंची हैं। जो शिविर में रक्त एकत्रित किया जाता है उसको जरूरतमंदों को काम में लाया जाता है। उससे बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता। वह आगे भी रक्तदान शिविरों में भाग लेंगी।
जगाधरी की दिव्या ने बताया कि वह पहले भी रक्तदान कर चुकी हैं। रक्तदान करने से एक सुखद अनुभव का एहसास होता है। व्यस्क होते ही रक्तदान करने की आदत डालनी चाहिए। नियमित रक्तदान करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है और दूसरों को भी मदद मिलती है।
दीप्ती ने बताया कि वह भी पहली बार रक्तदान करने पहुंची हैं। अन्य महिलाओं को देख रक्तदान करने के लिए प्रेरित हुई हैं। आगे भी रक्तदान करती रहेंगी और अन्य को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करेंगी।

शहर निवासी दीपक ने बताया कि वह अपने दोस्तों से प्रेरित होकर रक्तदान करने पहुंचे हैं। दोस्तों ने बताया था कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं होती और रक्त का संचार भी सुचारू रूप से चलता है। रक्तदान करने के बाद थोड़ी देर आराम करना होता है। इसके बाद अपने काम कर सकते हैं। रक्तदान से जरूरतमंद की जान बच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed