फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Domestic gas cylinders are found to contain three to four kilograms less gas than they should

Yamuna Nagar News: घरेलू गैस सिलिंडर में तीन से चार किलो तक कम निकल रही गैस

Sat, 13 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Domestic gas cylinders are found to contain three to four kilograms less gas than they should
दुसानी गांव में तौल के लिए कांटे पर रखा सिलिंडर। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लोगों के घरेलू गैस सिलिंडरों से गैस चोरी का खेल चल रहा है। फोन करने पर घर पहुंच रहे सिलिंडर जब लोग तौलकर देख रहे हैं तो उसमें तीन से चार किलोग्राम तक गैस कम निकल रही है। इससे रोजाना सैकड़ों लोगों को चपत लग रही है। सिलिंडरों से गैस कम निकलने की शिकायत के के बाद विभाग ने कुछ नहीं किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) ने जांच बैठा दी।
जांच का जिम्मा एएफएसओ राजकुमार को सौंपा गया है। जिले में 32 गैस एजेंसी हैं। इनमें से 13 एजेंसी शहरी क्षेत्र में आती हैं। शहरी क्षेत्र की एजेंसी अपने 15 किलोमीटर के सर्कल के गांवों में गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी कर सकते हैं। इसी डिलीवरी के नाम पर गैस की चोरी की जा रही है। शहर के लोग जागरूक हैं इसलिए कांटे पर तौल कर सिलिंडर लेते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा नहीं है। गाड़ी से सिलिंडर उतार कर सीधे लोगों को थमा दिया जाता है। लोग पेमेंट देकर सिलिंडर ले जाते हैं। वह यह भी नहीं नहीं देख रहे कि सिलिंडर में गैस कितनी है। शहर की ही एक एजेंसी द्वारा दुसानी गांव में सिलिंडर सप्लाई किए गए। गांव के पूर्व सरपंच नरेश कुमार ने बताया कि उसने 890 रुपये में सिलिंडर बुक कराया था। डेढ़ घंटे बाद भी सिलिंडर घर नहीं पहुंचा। उसने मैनेजर को फोन किया तो वह बार-बार थोड़ी देर की बात कहने लगे। काफी देर के बाद सिलिंडर मिला तो उसमें साढ़े तीन किलोग्राम गैस कम थी। दूसरा सिलिंडर मंगवाया तो उसमें तीन किलो गैस कम निकली। इसी तरह तीसरे सिलिंडर में भी तीन किलो गैस कम मिली। नरेश ने बताया कि वह बाहर रहता है और घर पर केवल पत्नी व बच्चे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार सिलिंडर औसतन डेढ़ माह चलता है। परंतु पिछले सिलिंडर केवल 20 दिन ही चला था। इसलिए इस बार उसने वजन कराया। उनका आरोप है कि एजेंसी से ही गैस की चोरी की जाती है। घरेलू गैस सिलिंडर का वजन 14.2 किलोग्राम होता है। गैस एजेंसियों के खाली सिलेंडर का भार अलग-अलग हो सकता है, लेकिन सभी में गैस 14.2 किलो ही होती है। सिलिंडर पर रंगीन गोले में खाली सिलिंडर का भार लिखा होता है। खाली सिलिंडर और 14.2 किलो गैस का भार जोड़ कर कांटे पर जांच कर लेनी चाहिए।
गैस कम होने पर लग सकता है जुर्माना

सिलिंडर में मानक से कम गैस मिलने पर इसकी शिकायत कर सकते हैं। सिलिंडर में कम गैस पाई गई तो संबंधित एजेंसी पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना लग सकता है। उसका लाइसेंस भी रद किया जा सकता है। सार्वजनिक उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के नियम के मुताबिक गैस एजेंसियों और उनके डिलीवरी मैन के पास 50 किलोग्राम की क्षमता क कांटा रखना अनिवार्य है।

सिलिंडरों में गैस कम निकलने की शिकायतें आती रहती हैं। दुसानी गांव में सिलिंडर से गैस कम होने की शिकायत आई है। इसकी जांच एएफएसओ को सौंपी गई है। जल्द ही मामले की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। अन्य एजेंसियों पर भी सिलिंडरों का वजन कराया जाएगा। -राकेश बिंदल, सुपरिटेंडेंट, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।

दुसानी गांव में तौल के लिए कांटे पर रखा सिलिंडर। सोशल मीडिया

दुसानी गांव में तौल के लिए कांटे पर रखा सिलिंडर। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed