फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dog beaten to death, case filed against father and sons

Yamuna Nagar News: पीट-पीटकर कुत्ते को मार डाला, पिता-पुत्रों पर केस

Thu, 31 Oct 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 31 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Dog beaten to death, case filed against father and sons
यमुनानगर। यमुनानगर में पालतू कुत्ते को धारदार हथियार से पीट पीटकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। कुत्ते के मालिक की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज कर जिया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला थाना गांधीनगर क्षेत्र की शिव कॉलोनी का है।
विज्ञापन

शिकायत में मोनू वर्मा ने बताया कि रेलवे फाटक के पास उनका मकान है। उन्होंने एक कुत्ता पाल रखा था। पड़ोस में ही रहने वाले जमील व उसके दो लड़के उनके कुत्ते को पत्थर मारकर परेशान करते थे। बीती रात को जमील और उसके बेटों ने कुत्ते पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से पहले उसकी पूंछ काटी और फिर उसका जबड़ा तोड़ दिया। जिससे घायल होकर कुत्ते की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मोनू वर्मा की शिकायत पर तुरंत ही कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने जमील और उसके बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों पर बीएनएस की धारा 325 के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएचओ गांधी नगर ने बताया कि कुत्ते की हत्या करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed