Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Doctors treated patients wearing black badges

Yamuna Nagar News: डाॅक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर किया उपचार

Tue, 02 Jul 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Doctors treated patients wearing black badges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डॉक्टर डे को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर ओपीडी में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। पूरा दिन डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर रखे। डॉक्टरों ने स्पेशलिस्ट कैडर लागू करने, वरिष्ठ मेडिकल आफिसर की सीधी भर्ती पर रोक लगाने सहित अन्य लंबित मांगों को पूरा नहीं करने का आरोप सरकार पर लगाया।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन के जिला प्रधान डाॅ. विपिन गोंदवाल का कहना है कि सरकार के साथ कई बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन डाक्टरों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे डाक्टरों में रोष है। इसलिए ही एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि स्वास्थ्य विभाग की बेहतरी के लिए इन मुद्दों को सरकार का ध्यान आकर्षित करने जुलाई के महीने में स्वास्थ्य सुधार आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके विरोध में डाॅक्टर डे को काले दिवस के रूप में मनाया गया है।
विज्ञापन

अभी भी सरकार उनकी मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लेती है तो फिर डाक्टर आंदोलन करते हुए हड़ताल करने काे मजबूर हो जाएंगे। डॉक्टर गोंदवाल ने बताया कि स्पेशलिस्ट कैडर लागू करने, वरिष्ठ मेडिकल आफिसर की सीधी भर्ती पर रोक लगाने, सर्विस रूल में संशोधन, केंद्र के स्तर पर एसीपी वेतन वृद्धि लागू करना मुख्य मांग है। इसके अलावा पदोन्नति, एसीपी में देरी, चार्जशीट मामलों में की जा रही देरी से भी चिकित्सकों में रोष है। इसके अलावा पीजी के लिए बांड राशि एक करोड़ से घटाकर 50 लाख किए जाने की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed