फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Doctors expressed anger, wore black badges for work done

Yamuna Nagar News: चिकित्सकों ने जताया रोष, काले बिल्ले लगा किया काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Doctors expressed anger, wore black badges for work done
यमुनानगर। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या से जिले के सरकारी डॉक्टरों में भी रोष है। शुक्रवार को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के अलावा सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी और सभी सीएचसी, पीएचसी में डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर रोष जताया।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डाॅ. विपिन गोंदवाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में इतने बड़े अस्पताल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दरिंदगी की गई। इसके बाद हत्या कर दी गई। यह घटना डॉक्टरों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा करती है। आरोप है कि मामले में अस्पताल प्रबंधन हत्यारों पर कार्रवाई करने की बजाय उनको बचाने में लगा रहा। उन्होंने कहा कि घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने पीड़िता के परिजनों के लिए न्याय की गुहार लगाई। साथ दोषियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना से पूरे देश के डॉक्टरों में रोष का माहौल है। उन्होंने अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इस मामले की जांच में कोई कोताही बरती गई तो प्रदेशभर के सभी डॉक्टर आंदोलन को तेज करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वहीं विरोध स्वरूप शुक्रवार को डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर ओपीडी में मरीजों का चेकअप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed