फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Doctor cheated of Rs 1.69 lakh on the pretext of admitting his son

Yamuna Nagar News: बेटे को भर्ती करने की बात कह डॉक्टर से ठगे 1.69 लाख

Sat, 31 May 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 31 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Doctor cheated of Rs 1.69 lakh on the pretext of admitting his son
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खुद को बीएसएफ का जवान बताकर बेटे का इलाज कराने की बात कहकर साइबर ठगों ने कोहली अस्पताल के डॉक्टर प्रदीप कोहली से 1,69,382 रुपये ठग लिए। विश्वास जमाने के लिए आरोपियों बीएसएफ की आईडी व बेटे का एक्स-रे भी भेजा। बाद में बीएसएफ ट्रांसफर प्रणाली से एडवांस रुपये भेजने की बात कहकर साइबर ठगी की। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डाॅक्टर प्रदीप कोहली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मई को अनजान नंबर से उसे फोन आया। आरोपी ने खुद को बीएसएफ कर्मी सतीश कुमार बताया। आरोपी ने उसे बताया कि उसके बेटे को टांग में फ्रेक्चर है। वे उसे उपचार के लिए आपके अस्पताल में भर्ती कराना चाहते हैं। आरोपी ने उसे फ्रेक्चर का एक्स-रे भी भेजा और अस्पताल के खर्च के बारे में पूछा। उसने आरोपी को अस्पताल का खर्च के बारे में बताया। अगले दिन सुबह एक और नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बीएसएफ जम्मू से सतीश का सहयोगी संदीप रावत बताया।
उसने कहा कि वह सतीश के बेटे के इलाज के लिए आपके खाते में पैसे ट्रांसफर करने जा रहा है। डॉक्टर ने उसे मरीज के भर्ती होने के बाद जमा करने के लिए कहा, लेकिन वह जोर देने लगा। विश्वास दिलाने के लिए उसने पहले अपनी आईडी भेजी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने दूसरे फोन से वीडियो कॉल की और उसे वीडियो कॉल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। आरोपी ने उसे बताया कि उसने 50 हजार रुपये अधिक आपके खाते में ट्रांसफर कर दिए है। आरोपी ने उससे कहा कि ये रुपये उसे रिफंड कर दो। आरोपी की बातों में आकर वह उसके बताए निर्देशों का पालन करने लगा। कुछ देर बाद उसने देखा कि उसके खाते से पहली बार में 50 हजार और बाद में 119382 रुपये आरोपी ने निकाल लिए। उसने आरोपी को दोबारा कॉल की, लेकिन आरोपी का नंबर नहीं मिला। तब उसे साइबर फ्रॉड होने का अहसास हुआ। उसने इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर की। अब साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed