फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Doctor accused of cheating 60 thousand rupees, Yamunanagar

डॉक्टर पर 60 हजार रुपये ठगने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Doctor accused of cheating 60 thousand rupees, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के एक डॉक्टर पर पुराना हमीदा के गढ़ी गुजरान निवासी मनीष कुमार ने अपेंडिक्स का ऑपरेशन करने के नाम पर 60 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद भी उसे दर्द होता रहा, तो वह पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचा तो वहां डॉक्टरों ने बताया कि उसका अपेंडिक्स का ऑपरेशन नहीं हुआ है। मनीष कुमार ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर दी है।
पुराना हमीदा गढ़ी गुजरान निवासी मनीष कुमार ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में कहा कि जून 2021 के पहले सप्ताह में उसके पेट में दर्द होने लगा था। जिस पर वह शहर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से मिला। डॉक्टर ने उसे बताया कि अपेंडिक्स का दर्द है। ऑपरेशन के बिना इसका इलाज संभव नहीं है। इसके बाद वह पांच जून 2021 को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल हो गया। उसका ऑपरेशन हुआ। उससे 60 हजार रुपये लिए गए। कुछ दिनों बाद उसकी छुट्टी कर दी गई। इसके बावजूद उसको फिर से दर्द होने लगा। जिस पर वह दोबारा डॉक्टर से मिला। जहां उसने दवा दे दी। दवा खाने के बावजूद भी पेट दर्द कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

तीन सितंबर की रात को उसकी हालत अधिक खराब हो गई। अगले दिन उसे परिवार के लिए पीजीआई लेकर गए। डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि उसका अपेंडिक्स का ऑपरेशन नहीं हुआ है। इलाज कराने के बाद वह आरोपी डॉक्टर से मिला। डाक्टर ने गलती मानी और पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ आरोपी डॉक्टर के अस्पताल में गया। आरोप है कि वहां पर डाक्टर ने उस पर अस्पताल में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा दिया और पुलिस बुला ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे तो शिकायत भी झूठी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी डॉक्टर का कहना है कि मरीज का सीटी स्कैन कराया तो उसे अपेंडिक्स विद मल्टीपल पस कलेक्सन था। उसे ऑपरेट किया। उसके पेट से पस की सफाई कर दी थी, लेकिन अपेंडिक्स के आसपास आंत के चिपक जाने की वजह से ऑपरेशन नहीं हो सका। यह सब बातें मरीज को बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed