{"_id":"69e7cd816e7298d0220e4d16","slug":"do-not-share-otps-or-documents-during-census-nidhi-bhatia-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-154748-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना में ओटीपी व दस्तावेज नहीं करें साझा : निधि भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना में ओटीपी व दस्तावेज नहीं करें साझा : निधि भाटिया
Wed, 22 Apr 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
जनगणना जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में लीगल लिट्रेसी सेल की ओर से जनगणना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता जिला जनगणना को-ऑर्डिनेटर निधि भाटिया ने कहा जनगणना के नाम पर किसी भी व्यक्ति को ओटीपी, आधार, पैन या अन्य दस्तावेज साझा न करें, क्योंकि इसी तरह की जानकारी के जरिए धोखाधड़ी की घटनाएं होती हैं।
उन्होने बताया कि 30 अप्रैल तक नागरिक पोर्टल के माध्यम से स्व-जनगणना की जा सकती है। पोर्टल पर 16 भाषाओं का विकल्प उपलब्ध है और एक मोबाइल नंबर से केवल एक बार ही लॉग-इन संभव है। इसलिए परिवार के मुखिया के नंबर से जानकारी भरना अधिक उपयुक्त रहेगा।
उन्होंने बताया कि पोर्टल पर 33 सामान्य प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें परिवार की संरचना, सदस्यों की संख्या, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, पेयजल व शौचालय की स्थिति जैसी जानकारियां शामिल हैं। उन्होंने जानकारी दी कि स्व-जनगणना पूरी होने पर एक आईडी जारी की जाएगी, जिसका सत्यापन एक से 30 मई के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिन्हें अधिकृत पहचान पत्र भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद मुख्य अतिथि रहे। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर और लीगल लिट्रेसी सेल की कन्वीनर डॉ. मोनिका शर्मा व डॉ. शिखा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान जोनल टैक्सेशन ऑफिसर अजय वालिया भी मौजूद रहे।