फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Do not believe in rumours, roadways buses are running normally

Yamuna Nagar News: अफवाहों पर न जाएं, सामान्य रूप से चल रहीं रोडवेज बसें

Sun, 11 May 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 11 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Do not believe in rumours, roadways buses are running normally
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के बीच अफवाहों का बाजार गर्म है। ऐसे ही कई रूटों पर रोडवेज बस सेवा बंद होने की अफवाह उड़ रही है, पर यमुनानगर डिपो की आम दिनों के जैसे बस सेवा जारी है।
हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशों के रूटों पर भी डिपो की बसों का संचालन जारी है। जीएम रोडवेज संजय रावल के मुताबिक अभी कोई रूट बंद करने के लिए निर्देश नहीं मिले हैं। यमुनानगर डिपो से पंजाब के अमृतसर व पटियाला रूटों पर भी डिपो की बस चल रही हैं।
विज्ञापन

इसमें यमुनानगर डिपो की अमृतसर के लिए बस यमुनानगर बस स्टैंड से पहले सुबह 6.40 बजे पांवटा साहिब के लिए रवाना होती है। यह बस पांवटा साहिब से अमृतसर के लिए सुबह 9.30 बजे चलती है, जिसका जगाधरी बस स्टैंड से अमृतसर के लिए सुबह 11.00 बजे का समय है। अमृतसर के लिए न सिर्फ पांवटा साहिब बल्कि प्रतापनगर, छछरौली व जगाधरी, यमुनानगर से यात्री बस ले सकते हैं। वापसी में अमृतसर से पांवटा साहिब के लिए बस का सुबह 5.15 बजे का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से पांवटा साहिब में बस दोपहर 1.30 बजे पहुंचती है, जहां से यमुनानगर के लिए 2.20 बजे का समय है। पंजाब में दूसरे रूट पटियाला के लिए यमुनानगर बस स्टैंड से सुबह 8.10 बजे बस है। ऐसे ही हिमाचल प्रदेश में मनाली के लिए सुबह 7.00 बजे, कांगड़ा के लिए सुबह 8.00 बजे व शिमला के लिए सुबह 5.30, 6.30, 7.00 बजे बस है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के पांवटा की 13, दिल्ली की 30, चंडीगढ़ की 17, यूपी में सहारनपुर की भी बसें चल रही हैं।

अभी कोई रूट बंद करने के लिए निर्देश नहीं मिले हैं। यमुनानगर डिपो की पंजाब, हिमाचल, यूपी, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित हरियाणा के रूटों पर बस सेवा जारी है। - संजय रावल, महाप्रबंधक, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed