{"_id":"61e481b671e87f5b6a321b52","slug":"do-divaseey-raashtravyaapee-hadataal-ko-lekar-karmachaariyon-ne-kee-baithak-yamuna-nagar-news-knl962467150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारियों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारियों ने की बैठक
विज्ञापन
यमुनानगर। सर्व कर्मचारी संघ की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर पदाधिकारियों और कर्मचारियों जिलास्तरीय बैठक रविवार को दशहरा ग्राउंड स्थित संघ कार्यालय में हुई। इसमें हड़ताल की तैयारियों जिला व सभी खंडों के कर्मचारियों के बीच जाकर संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को ड्यूटी सौंपी जा रही है।
बैठक मेें वक्ताओं ने कर्मचारियों में प्रचार सामग्री बांटने, पीटीआई और कला अध्यापकों पर केस दर्ज के विरोध में रणनीति की घोषणा, हड़ताल का प्रचार करने के लिए शहर के मुख्य चौराहों और सड़कों पर होर्डिंग्स बोर्ड लगाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स व स्वास्थ्य ठेका संगठनों के आंदोलनों का समर्थन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी विभागों के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने हड़ताल का समर्थन किया। रिटायर्ड संघ के राज्य प्रधान व किसान सभा के जिला प्रधान जरनैल सिंह सांगवान, नगरपालिका राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा, एसकेएस जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा सर्व कर्मचारी संघ सभी विभागों के नियमित व अनियमित मांगों के मुद्दों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। यह हड़ताल पुरानी पेंशन बहाली, लिपिक को पे-मैट्रिक्स लेवल छह में 35,400 वेतन देने, ठेका प्रथा समाप्त करने, कच्चे कर्मियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, खाली लाखों पद पक्की भर्ती से भरने व जनता को बेहतर जन सुविधाएं प्रदान करने, ग्रुप डी के कर्मियों को ग्रुप सी में पदोन्नति का कोटा 20 से 50 प्रतिशत और पांच साल बाद पदोन्नति के समय को कम कर दो साल करने, नई भर्तियों में कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के बच्चों के पांच अंकों की कटौती करने की व्यवस्था की समीक्षा करने आदि मांगों को लेकर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मियों को पक्का करने, पंजाब के समान वेतनमान व पेंशन देने का वादा किया गया था। जिसे पूरा नहीं किया गया है। इसके विपरीत बिजली, जन स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि जन सेवाओं का तेजी से निजीकरण किया जा रहा है। जिसका कर्मचारी विरोध करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान महिपाल सौढे ने की। इस दौरान नगरपालिका शाखा प्रधान राजकुमार ससोली, पब्लिक हेल्थ के जिला सचिव प्रेम प्रकाश, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर से जिला प्रधान किशोर कुमार, पशु पालन चतुर्थ श्रेणी से जिला प्रधान मोंटी, स्वास्थ्य से जिला सचिव नरेश कुमार, अध्यापक संघ से जिला प्रधान संजय कांबोज, बिजली विभाग से राज्य नेता सतीश जांगड़ा, रिटायर्ड संघ के जिला सचिव जोत सिंह रावत, एसकेएस कोषाध्यक्ष सतीश राणा, एसकेएस वरिष्ठ उपप्रधान प्रवेश परोचा सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।