फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Diwali brings fervour in the market, crowd of customers thronging

Yamuna Nagar News: बाजार में दिवाली की रौनक, ग्राहकों की उमड़ रही भीड़

Tue, 15 Oct 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 15 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Diwali brings fervour in the market, crowd of customers thronging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। प्रकाश पर्व दीपावली के नजदीक आते ही तमाम बाजारों में दुकानें विभिन्न सजावटी सामान से अटी पड़ी हैं। रंगीन लाइटें, झालरे और अन्य आइटम ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही हैं। सजावटी वस्तुओं की बिक्री में काफी उछाल आया है। घरों को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए लोग इन वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं।
शहर के मुख्य बाजार में झालरों की खूब दुकानें सजी हुई हैं। वहीं, स्टेशन रोड, न्यू मार्केट, आनंद मार्केट, पेपर गेट, पालिका बाजार, मीराबाई बाजार, छोटी लाइन, संतपुरा मार्केट, प्यारा चौक, आजाद नगर, जगाधरी छोटी लाइन, रेलवे रोड बाजार, पंसारी बाजार, सिविल लाइन, स्कूल रोड, झंडा चौक सहित तमाम बाजारों में दिवाली के सजावटी सामानों से दुकानें अटी पड़ी हैं। यह आइट्स लोगों को खूब लुभा रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा इलेक्ट्रिक लड़ियों व झालर की भी खूब मांग है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार कुछ नई आइट्स बाजार में आई हैं। नई होने के कारण यह लोगों की आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं, इन दिनों 3डी आइट्स की भारी मांग हैं। 3डी पोस्टर, सीनरी, पोस्टर रंगोली लोगों को खूब भाह रही है। सजावट के लिए लोग इसकी खूब खरीदारी कर रही हैं। इनकी कीमत 20 रुपये से 2000 रुपये तक है। इसके अलावा गुलदस्ता, आर्टिफिशियल फूल व पौधे भी लोगों की मांग में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदस्ता व फूल की कीमत 100 से 3000 रुपये तक है। वहीं, जरी कैलेंडर, फ्रूट टोकरी, झूमर, दरवाजों पर टांगने के लिए छोटी-छोटी घंटियां लगी झालरें की काफी मांग बढ़ गई है। इनकी कीमत 100 से 400 रुपये तक है। इन सब के अलावा पूजन सामग्री की भी लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। कलश, लक्ष्मी चरण, शुभ-लाभ, शुभ दीपावली से भी बाजार में रौनक बढ़ गई है। पिछले साल की तुलना में इस बार सजावटी वस्तुओं के दामों में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।


दीयों वाली लड़ियां, पानी वाले दीये

दिवाली की सजावट इलेक्ट्रिक लड़ियों के बिना अधूरी हैं। दिवाली को लेकर इलेक्ट्रिक लड़ियों की बाजार में बाढ़ आ गई है। बाजार में स्टाल लगाकर भी लोग इसकी बिक्री कर रहे हैं। इस बार कुछ नई लड़ियां बाजार में आई हैं, जो लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बाजार में आई दीयों वाली और पानी के दीये लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। पानी वाले दीये प्लास्टिक हैं और इन्हें प्रज्जवलित करने के लिए दीयों में पानी डालना होता है। वहीं, दीयों वाली लड़ी भी लोगों को खूब भाह रही है। इन लड़ियों में कुछ कुछ दूरी पर दीये के अंदर एलईडी बल्ब लगाए गए हैं। यह बिजली से चलती है और चलने पर काफी आकर्षित लगती है। इसकी कीमती 300 रुपये से शुरू है और लंबाई के अनुसार इसकी कीमत भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed