फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Divyang traveled 40 km for blood donation, Yamunanagar

दिव्यांग ने रक्तदान के लिए किया 40 किमी का सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Divyang traveled 40 km for blood donation, Yamunanagar
रक्तदान करता दिव्यांग वीरभान। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। रक्त की कमी से रोजाना लोगों की जान चली जाती है। तमाम सामाजिक, धार्मिक व शिक्षण संस्थान लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बावजूद इसके रक्त की कमी पूरी नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में लोगों की जान बचाने के लिए अपना समर्पण देने पीछे नहीं हटे हैं। ऐसी ही एक मिसाल जिले के दिव्यांग वीरभान ने पेश की है। वीरभान ने घर से 40 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचकर मौत से जूझ रहे व्यक्ति को रक्त देकर उसकी जान बचाई।
वीरभान खिजराबाद के गांव शहजादवाला से शहर के एक अस्पताल एनीमिया के पीड़ित व्यक्ति को रक्त देने पहुंचा था। शहर निवासी एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को प्रत्येक सप्ताह चार से पांच यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ती है। कोरोना संक्रमण के कारण न तो सामाजिक संस्थाओं के शिविर लग पा रहे हैं और न ही शिक्षण संस्थानों में शिविर लग रहे हैं। शनिवार को जब पीड़ित को जब जरूरत पड़ी तो कोष में रक्त नहीं था, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने रिश्तेदारों व जान पहचान के लोगों से संपर्क किया, लेकिन रक्त का प्रबंध नहीं हो पाया। वहीं चिकित्सकों ने शीघ्र रक्त न मिलने पर हालत और ज्यादा गंभीर होने की बात कही।
विज्ञापन

ऐसे में शहर की स्माइल फाउंडेशन सदस्यों ने सोशल मीडिया के रक्तदाता ग्रुप में संदेश छोड़ा। संदेश वीरभान को मिला तो वह अस्पताल रक्तदान के लिए पहुंच गया। समय पर रक्त मिलने से मरीज की जान बच गई। रक्तदाता वीरभान चलने फिरने में असमर्थ हैं। वह कृत्रिम टांग लगाकर चलते हैं। वीरभान ने कहा कि उन्हें जब से रक्तदान के महत्व का पता चला है, वह निरंतर रक्तदान कर रहे हैं। वह छह बार रक्तदान कर चुका है। उसने बताया कि स्माइल फाउंडेउशन की प्रेरणा से वह यह कर सका है। इससे पहले वह स्वयं को इसके लिए अयोग्य समझता था। संस्था के राहुल दुरेजा ने कहा कि वीरभान से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। ताकि रक्त की कमी को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed