{"_id":"687550a7debf553809064137","slug":"divers-could-not-find-geetas-body-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-140777-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गोताखोरों को नहीं मिला गीता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गोताखोरों को नहीं मिला गीता का शव
Tue, 15 Jul 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर पर बने रेलवे पुल पर रविवार को हुए ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाली कविता के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। वहीं बहन गीता की नहर में गोताखोर तलाश कर रहे हैं।
पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि 14 अगस्त को कविता के बेटे सक्षम का जन्मदिन है। जिसकी तैयारी के लिए दोनों बहनें रविवार को बाजार में खरीदारी करने के लिए आई थी। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। इस दौरान शार्टकट के लिए रेलवे पुल से गुजरते समय अंबाला की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गईं।
उधर, गीता की तलाश के लिए गोताखोरों ने सोमवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गोताखोर राजीव ने बताया कि पानी का बहाव बहुत तेज है, जिससे तलाश में मुश्किल हो रही है। बता दें कविता और गीता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद के पास गांव बहला की रहने वाली थीं और यमुनानगर जिले में ब्याही थी।