फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ditch drain broken, chemical-rich water reached the fields

Yamuna Nagar News: डिच ड्रेन टूटी, केमिकल युक्त पानी खेतों में पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ditch drain broken, chemical-rich water reached the fields
पश्चिमी यमुना नहर के साथ साथ बह रही डिच ड्रेन मंगलवार की तड़के करीब तीन बजे ओवरफ्लो होकर गांव कांजनू में टूट गई। डिच ड्रेन के टूटने से गांव कांजनू में करीब 500 एकड़ में धान, गन्ने व अन्य फसले केमिकल व बारिश पानी में डूबकर जलमग्न हो गई। डिच ड्रेन टूटने की सूचना मिलने पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डिच ड्रेन के टूटने की सूचना प्रशासन व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद सिंचाई विभाग के एसडीओ रूबन गर्ग व जेई अमित कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की ओर से टूटे डिच ड्रेन के किनारे को बंद करने के लिए काफी संख्या में मजदूर लगाए गए। मजदूरों ने मिट्टी से भरे कट्टों से टूटे किनारे को घंटों की मेहनत के बाद बंद करने में सफलता पाई। लगभग 12 घंटे टूटी डिच ड्रेन का पानी खेतों में खड़ी फसलों को डूबोता रहा, जिससे किसानों में सरकार व प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष देखा गया। गांव कांजनू निवासी सरपंच प्रतिनिधि सचिन कांबोज, बीर सिंह, नाभसिंह, विनोद कुमार, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, लालचंद, सुभाष आदि ने बताया कि मंगलवार की तड़के लगभग तीन बजे गांव के पास के बह रही डिच ड्रेन टूट गई। बारिश के दौरान डिच ड्रेन में काफी पेड़ गिरे हुए है। लेकिन विभाग की ओर से समय रहते डिच ड्रेन मेें गिरे पेड़ नहीं उठवाए। जिस कारण डिच ड्रेन ओवरफ्लो हो गई और ओवरफ्लो होने से डिच ड्रेन का किनारा टूट गया। उनकी मांग है कि सरकार व विभाग की ओर से डिच ड्रेन टूटने के कारण किसानों की फसलें नष्ट होने को लेकर प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed