फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   District level yoga competitions will be held at the end of July

Yamuna Nagar News: जुलाई के अंत में होंगी जिला स्तरीय योग प्रतियोगिताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
District level yoga competitions will be held at the end of July
जिलास्तरीय योग एसोसिएशन की बैठक लेते अध्यक्ष डॉ. विजय दहिया। स्वयं
यमुनानगर। जिला योग एसोसिएशन की बैठक देवराज विनायक चेरिटेबल क्लीनिक में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता जुलाई के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में एक अग्रिम सूचना पत्र एवं मीडिया के माध्यम से सभी शिक्षण संस्थानों को भेजी जाएगी ताकि वह समय रहते अपनी टीमों का चुनाव कर प्रतिभागियों की तैयारी कर सकें।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता डॉ. विजय दहिया ने की। डॉ. दहिया ने बताया कि पिछले कुछ समय से योग के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ा है। योग हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा होना चाहिए। युवा वर्ग को इस ओर प्रेरित करने की आवश्यकता है। यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजने के लिए टीम का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर तथा गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में जुलाई के अंतिम सप्ताह में करवाया जाएगा। इसके लिए सभी अध्यापक बच्चों का अभ्यास जारी रखें।
विज्ञापन

खेल विभाग से सेवानिवृत्त उप निदेशक परमिंद्र सिंह ने कहा कि योग का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यह विभिन्न प्रकार के रोगों तथा मानसिक तनाव से दूर करने में हमारा सहयोग करता है। इस मौके पर डॉक्टर अमृता प्रीतम, डॉक्टर मीनाक्षी गुप्ता, किरण गुलाटी, सुनील, बबलेश कुमार, रजनी, मंगल सिंह, सुभाष शर्मा, तनु, सपना, अलका, सचिन, चेतन, जतिन, हरविंद्र, कृष तथा संजीव कुमार नागरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed