फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   District-level Under-17 cricket tournament organized today

Yamuna Nagar News: जिलास्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आज

Tue, 08 Sep 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 08 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
District-level Under-17 cricket tournament organized today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। मौसम के कारण शिक्षा विभाग की स्थगित चल रही जिलास्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खदरी में होगी। इसमें छह खंडों की टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर तक होनी है।
बारिश के कारण मैदान में पानी भरने और पिच गीली होने के कारण प्रतियोगिता स्थगित करनी पड़ी थी। वहीं जिलास्तरीय प्रतियोगिता के बाद मंगलवार को राज्यस्तर के लिए टीम का गठन किया जाएगा। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को चुनकर जिले की टीम बनाई जाएगी। यदि विजेता टीम के सभी खिलाड़ी बेहतरीन होंगे तो उसी टीम को राज्यस्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शहर के स्कूल के मैदान गीले होने के कारण प्रतियोगिता खदरी करवानी पड़ रही है। जिला खेल अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि अंडर-17 आयु वर्ग की क्रिकेट जिला टीम का गठन मंगलवार तक हो जाएगा। मंगलवार को सभी खिलाड़ियों के नाम फाइनल कर स्टेट के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed