{"_id":"6a9f11d3013e6d84a705cde4","slug":"trials-for-the-residential-football-academy-will-be-held-today-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-162467-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फुटबॉल आवासीय अकादमी के लिए आज होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फुटबॉल आवासीय अकादमी के लिए आज होंगे ट्रायल
Tue, 08 Sep 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। तेजली खेल परिसर में चल रही लड़कों की आवासीय फुटबॉल अकादमी के लिए मंगलवार को खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग की ओर से फुटबॉल के ट्रायल लिए जाएगा। ट्रायल सुबह नौ बजे तेजली खेल परिसर के फुटबॉल मैदान में लिए जाएंगे।
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि सात खिलाड़ियों नियमित भर्ती और 10 खिलाड़ियों का प्रतीक्षा सूची में चयन किया जाना है। 12 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपनी खेल किट में पहुंचना होगा। खिलाड़ी को आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, दसवीं का प्रमाणपत्र, परिवार पहचान-पत्र की मूल और फोटो कॉपी के साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और शिक्षण संस्थान का बोनाफाइड प्रमाणपत्र साथ लेकर आना अनिवार्य किया है।
किसी भी दस्तावेज की कमी होने पर खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। ट्रायल संबंधी अधिक जानकारी के लिए फुटबॉल प्रशिक्षक भूपिंद्र सिंह से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ट्रायल में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके साथ अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता और राज्य व जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के चयन को प्राथमिकता मिलेगी। चयनित खिलाड़ियों के लिए छात्रावास में रहना अनिवार्य होगा। इस दौरान रहने और भोजन की व्यवस्था खेल विभाग की ओर से की जाएगी। वहीं अकादमी से स्कूल आने-जाने का खर्च खिलाड़ी को स्वयं वहन करना होगा।