फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   District-level cricket tournament submerged in rainwater

Yamuna Nagar News: जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता बारिश के पानी डूबी

Mon, 07 Sep 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
District-level cricket tournament submerged in rainwater
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता मौसम की मार के कारण लटकी है। बारिश के कारण बार-बार प्रतियोगिता रद्द करनी पड़ रही है। वहीं जिलास्तरीय प्रतियोगिता के बिना राज्यस्तर के लिए टीम का गठन नहीं किया जा सकता है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चार दिन ही समय शेष हैं और अभी तक जिला टीम के खिलाड़ियों के नाम फाइनल नहीं हो पाए हैं।
फिलहाल विभाग ने सोमवार को प्रतियोगिता करवाने की योजना बनाई है। परंतु बारिश के कारण पिच गीली और मैदानों में पानी भरा होने के कारण विभाग को जगह नहीं मिल पा रही है। विभाग के शेड्यूल के अनुसार जिलास्तरीय प्रतियोगिता शहर के संत निश्चिल सिंह पब्लिक स्कूल के मैदान में करवाने की योजना है। परंतु दो दिन हुई भारी बारिश के कारण मैदान अभी गीला है।
विज्ञापन

इस मैदान पर प्रतियोगिता करवाना मुश्किल है। इसके अलावा अन्य स्कूलों के मैदान में भी यही स्थिति है। ऐसे में विभाग छछरौली खंड के गांव खदरी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में प्रतियोगिता करवा सकता है। परंतु अभी मौसम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जगाधरी, रादौर, सरस्वतीनगर, छछरौली, व्यासपुर और साढौरा खंड के करीब 100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के बाद राज्यस्तर के लिए टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यस्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर तक आयोजित की जानी है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता पूरी होने के बाद ही जिले की टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजी जा सकेगी। ऐसे में लगातार खराब मौसम के कारण विभाग के सामने प्रतियोगिता समय पर पूरी कराने की चुनौती बनी हुई है। जिला खेल अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि अंडर-17 आयु वर्ग की जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने के लिए उचित स्थान तलाश किया जा रहा है। मंगलवार तक प्रतियोगिता करवाकर टीम फाइनल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed