फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   District Hospital left with tiles ripped up; now awaiting repairs

Yamuna Nagar News: टाइलें उखाड़ कर छोड़ दिया जिला अस्पताल, अब मरम्मत का इंतजार

Sun, 26 Jul 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
District Hospital left with tiles ripped up; now awaiting repairs
जिला नागरिक अस्पताल की दीवार से उतारी गईं टाइलें। संवाद
संवाद न्यूज एजंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की बाहरी दीवारों से लगातार टाइलें गिरने की घटनाओं के बाद विभाग ने जांच के नाम पर टाइलें तो उखाड़ दीं, लेकिन अब इस भवन को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। आलम यह है कि टाइलें उतार दिए जाने से चमचमाता हुआ अस्पताल का यह आधुनिक भवन अब बाहर से बदसूरत और जर्जर हालत में नजर आ रहा है।
हफ्तों बीत जाने के बाद भी अभी तक इस भवन की मरम्मत का दूर-दूर तक कोई अता-पता नहीं है। जिला नागरिक अस्पताल की दीवारों से अब तक एक या दो बार नहीं, बल्कि रिकॉर्ड 13 बार टाइलें गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। इन हादसों के बाद हरकत में आए अधिकारियों के निर्देश पर प्रत्येक टाइल को हथौड़ी से ठोककर उसकी मजबूती परखी गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान जिन टाइलों के पीछे खालीपन या कमजोरी मिली, उन्हें तुरंत हटा दिया गया। इस प्रक्रिया में निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुल गई। ज्यादातर टाइलें तो ऐसी थीं जो मजदूरों के हाथ लगाते ही नीचे गिरने लगीं। हालत यह हो गई है कि कई स्थानों पर पूरी की पूरी दीवार की टाइलें दोबारा लगाने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 200 बेड के इस पांच मंजिला भव्य अस्पताल को बनाने पर 105 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च की है। इस आधुनिक अस्पताल के निर्माण को गत 11 मई को तीन साल पूरे हुए हैं। 11 मई 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस नए भवन का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया था। उद्घाटन के बाद से ही इसके घटिया निर्माण कार्य को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। मात्र तीन साल के भीतर ही करोड़ों की इमारत का यह हाल होना अधिकारियों और ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है।

अस्पताल के भवन की दीवारों पर लगी जो टाइलें गिरने की स्थिति में थी उन्हें सुरक्षा के चलते उतरवा दिया है। जल्द ही टाइलें लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। - पुनीत मित्तल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed