फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   District gets 33 new nurseries, 825 players will be ready

Yamuna Nagar News: जिले को मिली 33 नई नर्सरियां, तैयार होंगे 825 खिलाड़ी

Sat, 29 Jun 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 29 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
District gets 33 new nurseries, 825 players will be ready
यमुनानगर। जिले को 11 खेलों के लिए 33 नई नर्सरियां मिल गई हैं, जो निजी व सरकारी संस्थानों में शुरू हो गई हैं। यहां फरवरी-2025 तक करीब 825 खिलाड़ी तैयार होंगे। जिन्हें प्रशिक्षित कोच से निशुल्क प्रशिक्षण के साथ खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग से छात्रवृत्ति भी मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 2024-25 के सत्र में नए सिरे से खेल नर्सरियां शुरू करने के लिए विभाग ने मार्च में निजी व सरकारी संस्थानों से आवेदन मांगे थे। जिले से 52 संस्थानों ने इसके लिए आवेदन किया था। हालांकि ये नर्सरियां अप्रैल में शुरू होनी थी, पर आवेदन प्रक्रिया के बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा होने और आचार संहिता लगने से अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाई। चुनाव संपन्न होने के बाद निदेशालय ने जिले में 33 खेल नर्सरियों को शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह 33 नर्सरियां 11 खेलों की हैं, जिसमें सबसे ज्यादा कुश्ती की सात और एथलेटिक्स की छह नर्सरियां हैं। हर नर्सरी में ट्रायल से न्यूनतम 20 और अधिकतम 25 खिलाड़ी चयनित होंगे। पांच खिलाड़ी प्रतीक्षा सूची में भी रहेंगे। ये खिलाड़ी आठ से 19 वर्ष के आयु वर्ग के होंगे। चयानित 8-14 आयु वर्ग को 1500 व 15-19 आयु वर्ग वालों को 2000 रुपये छात्रवृत्ति विभाग की ओर से प्रतिमाह दी जाएगी, बशर्ते उपस्थित पूरी हों। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने कहा कि ट्रायल से खिलाड़ी चयनित कर नर्सरियां शुरू करने के निर्देश दि गए हैं।
विज्ञापन

नर्सरियों का विवरण
कुश्ती : अखिल शर्मा पहलवान अखाड़ा अजीजपुर बिलासपुर व ग्राम पंचायत बरसान रादौर, ठाकर बिसा सिंह रेस्लिंग क्लब यमुनानगर में लड़के-लड़कियों दोनों व एसजीएन गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल यमुनानगर में लड़कियों की, हरिओम शिव ओम पब्लिक स्कूल रादौर व श्री सत्य साईं जागृति विद्या मंदिर दड़वा जगाधरी, श्रीमद दयानंद उपदेशक महाविद्यालय शादीपुर में लड़कों की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स : गुरुनानक पब्लिक स्कूल छछरौली, ब्राइट फ्यूचर अकादमी रादौर, राजीव गांधी खेल परिसर छछरौली, आरजीजीकेपी कोटरा खास बिलासपुर, नगरपालिका खेल स्टेडियम साढौरा में लड़के-लड़कियों दोनों और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जगाधरी में सिर्फ लड़कों की।
फुटबॉल: जिला फुटबॉल एसोसिएशन यमुनानगर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजकीय माध्यमिक स्कूल झंडा साढौरा में लड़कों और राजकीय माध्यमिक स्कूल किशनपुरा दामला में लड़कियों की।
वॉलीबॉल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल स्यालबा सरस्वतीनगर, आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तलाकौर सरस्वतीनगर व दशमेश वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बिलासपुर में लड़के-लड़कियों दोनों और सोलजर प्रीपरेशन अकादमी साढौरा में लड़कों की।

बास्केटबॉल: राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल यमुनानगर में लड़के-लड़कियों दोनों और डीएवी पब्लिक स्कूल प्रोफेसर कॉलोनी व हिंदू एएस वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साढौरा में लड़कों की।
हॉकी: मुकंद लाल पब्लिक स्कूल यमुनानगर में लड़कियों व सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी व खारवन पंचायत छछरौली में लड़कों की।
शूटिंग: सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल जगाधरी में लड़कियों और शरद त्यागी स्पोर्ट्स क्लब यमुनानगर में लड़के-लड़कियों दोनों की।
नेटबॉल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तलाकौर सरस्वतीनगर में लड़कियों की।
बॉक्सिंग: राजकीय उच्च स्कूल फतेहपुर जगाधरी में लड़कियों की।
तलवारबाजी: गीता विद्या मंदिर स्कूल फर्कपुर में लड़के-लड़कियों की।
स्वीमिंग: दिल्ली पब्लिक स्कूल में लड़कों की।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed