फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   District Bar Association elections: Pundir was defeated last time, now his bright fate, Yamunanagar

जिला बार एसोसिएशन चुनाव ः पिछली बार हारे थे पुंडीर, अबकी चमकी तकदीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association elections: Pundir was defeated last time, now his bright fate, Yamunanagar
प्रधान बने बृजेश कुमार सिंह पुंडीर के साथ दूसरे नवनियुक्त पदाधिकारी जीत का चिह्न‍ बनाते हुए। सं - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पिछली बार 402 वोटों के अंतर से हारे वकील बृजेश कुमार सिंह पुुंडीर की इस बार तकदीर चमक गई। वह 93 वोटों के अंतराल से जिला बार एसोसिएशन का चुनाव जीत कर प्रधान बन गए। पुंडीर को इस बार कुल वोट 567 मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी वकील पवन कुमार पुनिया को 474 वोट प्राप्त हो पाए, वहीं प्रधान पद के लिए तीसरे उम्मीदवार वकील करनैल सिंह जगुड़ी को 288 वोट मिले।
इसके अलावा वकील गुरविंद्र धारी 897 वोट हासिल कर उप प्रधान बन गए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रहे मनदीप वालिया को 422 वोट पड़े हैं। वकील नेहा जौली 957 वोट हासिल कर संयुक्त सचिव बन गई, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी रहे वकील प्रविंद्र सिंह को 379 वोट मिले। इसके अलावा वकील सोनू नंदा 696 वोट प्राप्त कर कोषाध्यक्ष बन गए और उनके विरोधी पंकज शर्मा को 621 वोट पड़े हैं। इस चुनाव में जनरल सेक्रेटरी के लिए अकेले वकील इशांत मेहता ने ही नामांकन भरा था, इस पर उन्हें इस पद के लिए पहले ही चुन लिया गया था।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे बार रूम में वोटिंग शुरू हो गई थी। शाम चार बजे कर मतदान हुआ। इस दौरान बार के कुल 1484 में 1341 वोट पड़े। शाम पौने पांच बजे के आसपास वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। वहीं जैसे गिनती आगे बढ़ रही थी, समर्थक उत्साह के साथ अपने उम्मीदवार का हौसला बढ़ा रहे थे। शाम छह बजे के करीब सारे नतीजे सामने आ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वकील बृजेश कुमार सिंह पुंडीर के प्रधान बन जाने के बारे में उनके समर्थक वकीलों को पता चला तो उन्होंने ढोल बजवाना शुरू कर दिया। इसके बाद जमकर ढोल की थाप पर वकील नाचे। इसके कुछ देर बाद ही दूसरे नवनियुक्त पदाधिकारी भी बाहर आ गए। वकीलों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर जमकर थिरके।
बिलासपुर बार एसोसिएशन के मनदीप सिंह चौहान बने प्रधान
बिलासपुर। बार एसोसिएशन बिलासपुर के चुनाव में वकील मनदीप सिंह चौहान प्रधान पद के लिए चुने गए। मनदीप सिंह चौहान ने अपने प्रतिद्धंद्वी वकील विधुरदास अत्री को 11 वोट से मात देकर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष के पद के लिए मनोज कुमार व संयुक्त सचिव के लिए दिलप्रीत सिंह को सर्वसम्मति से चुन लिया गया।

चुनाव में 283 अधिवक्ताओं में से 260 ने तीनों पदों के लिए वोट का प्रयोग किया। चार वोट कंडम हो गए। प्रधान पद के लिए मनदीप चौहान को 133 वोट व विधुरअत्री को 122 वोट मिले, मंदीप सिंह चौहान 11 वोट से जीते। उप प्रधान पद के लिए जयराम ने 170 व राकेश जिंदल को 83 वोट हासिल हुए। जयराम 87 वोट से जीते, जनरल सचिव के लिए महिंद्र सिंह ने 124 व वीरेंद्र कुमार ने 129 वोट हासिल किए। वीरेंद्र कुमार 5 वोट से विजयी रहे। चुनाव पर्यवेक्षक शिवरंजन गर्ग व दिनेश कुमार ने प्रक्रिया को संपंन करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed