फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Distributed ration to 30 laborers on Chief Minister's birthday

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर 30 मजदूरों को राशन वितरित किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Distributed ration to 30 laborers on Chief Minister's birthday
विधायक की उपस्थिति में राशन देते भारतीय मजदूर संघ सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर भारतीय मजदूर संघ द्वारा कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद मजदूरों को राशन की सहायता दी जा रही है, जो कि लॉकडाउन 3 में भी जारी रहेगी। मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ ने हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्म दिवस के अवसर पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के नेतृत्व में पेपर मिल के 30 जरूरतमंद मजदूरों को राशन वितरित किया। संघ के जिला अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा ने बताया कि संघ का उद्देश्य है कि जिला यमुनानगर में कोई मजदूर भूखा ना सोए। संघ के सभी पदाधिकारी इसके लिए सहयोग कर रहे हैं। संघ सदस्यों ने आम जनता की सहायता के लिए प्रशासन, पुलिस कर्मचारियों, रोडवेज कर्मचारियों, बिजली विभाग कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, जन स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो देश सेवा की भावना से लोगों की दिन-रात सेवा कर रहे हैं। संघ के जिला सचिव संजीव कुमार, जिला मंत्री विजय काबोज ने सरकार से मांग की कि जिस प्रकार शिविरों में रह रहे प्रवासी मजदूरों को उनके घर भिजवाया जा रहा है, उसी प्रकार जिले में रह रहे प्रवासी मजदूरों को भी उनके घरों में भिजवाया जाए। इस अवसर पर पेपर मिल मजदूर संघ के प्रधान अशोक कुमार, उपप्रधान मंगत राम, सचिव अनिल कुमार ने भारतीय मजदूर संघ से राशन लेकर मजदूरों को राशन बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed