फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dispute over procession, both groups will take out

Yamuna Nagar News: शोभायात्रा पर विवाद, दोनों गुट निकालेंगे

Sat, 01 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dispute over procession, both groups will take out
डेरा बाबा घमंडीदास आश्रम में बैठक करते स्थानीय साधु व संत। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कपालमोचन मेला के पहले दिन साधु-संत शाही स्नान करते हैं। शाही स्नान से पूर्व व्यासपुर से कपालमोचन तक निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर इस बार साधु-संत दो गुटों में बंट गए हैं। दोनों गुटों ने अपने स्तर पर शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया है।
संत सरंक्षण एवं धर्म प्रचार समिति की बैठक शुक्रवार को कपालमोचन स्थित डेरा बाबा घमंडी दास के महंत अनंत मुनि महाराज के आश्रम में हुई। जिसमें स्थानीय साधु, संतों ने अलग से शाही प्रवेश शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया। अध्यक्ष काहन दास व सचिव विजय उदासीन ने कहा कि जो भी स्थानीय साधु व्यासपुर से निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होगा उसके लंगर व डेरा का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शनिवार सुबह नौ बजे घमंडी दास डेरा से स्थानीय साधु प्रधान काहन दास की अध्यक्षता में शाही स्नान के लिए शोभायात्रा निकाली जाएगी। तीनों सरोवरों में स्नान कर रेणक मुनि के पंडाल में समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं श्री षड़ दर्शन साधु समाज एकता मंडल कपालमोचन के मंडल प्रधान शोभा दास ने बैठक में कहा कि पिछले तीन दशकों से मंडल शोभायात्रा निकालता आया है। कुछ साधु संत जो अलग यात्रा निकालने के लिए बहिष्कार कर रहे हैं, वे मंडल के सदस्य नहीं हैं। सभी साधु-संत एकजुट होकर शोभायात्रा में शामिल होकर सरोवरों में स्नान करें।

डेरा बाबा घमंडीदास आश्रम में बैठक करते स्थानीय साधु व संत। संवाद

डेरा बाबा घमंडीदास आश्रम में बैठक करते स्थानीय साधु व संत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed