{"_id":"651f1f87e46b829e7e08249b","slug":"dispute-over-parking-of-scooter-in-the-street-couple-and-son-beaten-up-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-6926-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गली में स्कूटी खड़े करने पर विवाद, दंपती और बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गली में स्कूटी खड़े करने पर विवाद, दंपती और बेटे को पीटा
Fri, 06 Oct 2023 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Oct 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। गली में स्कूटी खड़े करने पर दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक परिवार के लोगों ने दंपती और उनके बेटे को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत पर मां-बेटे व उनके रिश्तेदार पर केस दर्ज किया है।
ससौली माजरी निवासी लता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका पति सीताराम विष्णु नगर के पास अंडा और मीट की रेहड़ी लगाते है। बुधवार सुबह करीब दस बजे 10 बजे उसका बेटा वंश एक्टिवा पर अंडे लेकर घर आया। उसने एक्टिवा को घर के सामने गली में खड़ी कर दिया और अंडे घर में रखने के लिए चला गया। तभी उनका पड़ोसी बासू गली में एक्टिवा खड़ी करने पर अपने घर से डंडा लेकर आया और उसके बेटे वंश से गाली गलौज करने लगा। तभी उसका बेटा गली में खड़ी स्कूटी को अंदर खड़ी करने लगा। तो आरोपी बासू की मां कमलेश व रिश्तेदार कन्नू भी मौके पर आ गए और उसके बेटे से बहस करने लगे। शोर सुनकर जब वह घर से बाहर आए तो आरोपियों ने डंडों व लोहे की पत्ती लगे डंडे से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में उसके बेटे वंश, पति सीताराम और वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। और उपचार दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी बासू, उसकी मां कमलेश व कन्नू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।