{"_id":"6a2dbd8f780ca8f0de0e255f","slug":"dispute-over-house-possession-allegations-of-using-casteist-slurs-and-issuing-threats-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-157788-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मकान कब्जे को लेकर विवाद, जातिसूचक शब्द कहने और धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मकान कब्जे को लेकर विवाद, जातिसूचक शब्द कहने और धमकी देने का आरोप
Sun, 14 Jun 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति के साथ गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामनगर कॉलोनी निवासी धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने कॉलोनी में ही 45 वर्ग गज का एक मकान तीन लाख 60 हजार रुपये में खरीदा था। उसके अनुसार मकान की रजिस्ट्री भी उसके नाम कराई जा चुकी है।
धर्मपाल का आरोप है कि जब वह मकान पर कब्जा लेने पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद सलेंद्र, उसकी पत्नी अनीता और उनके बेटे सतीश व सूरज ने उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने मकान पर कब्जा नहीं लेने दिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने धर्मपाल के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे धमकाया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत फर्कपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद