फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dispute between two neighbors, lawyer and his parents were beaten up after entering the house

Yamuna Nagar News: दो पड़ोसियों में विवाद, घर में घुसकर वकील व उसके माता-पिता को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two neighbors, lawyer and his parents were beaten up after entering the house
सेक्टर 17 थाना क्षेत्र की बसंत नगर कॉलोनी में दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। एक पड़ोसी पेशे से वकील है। उसका आरोप है कि उसका पड़ोसी उनसे अनुसूचित जाति का होने के कारण घृणा करता है और उन्हें जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित करता है। इसी रंजिश में आरोपी ने अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ मिलकर उसके माता पिता से मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती व उनकी दोनों बेटियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बसंत नगर निवासी अनुराग चौधरी ने बताया कि उसके घर के सामने विनोद छाबड़ा का घर है। साल 2017 से विनोद छाबड़ा यहां अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ रहता है। आरोप है कि विनोद छाबड़ा उनसे निम्न जाति का होने के कारण रंजिश रखता है और उन्हें जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित करता है। आरोप है कि आरोपी उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी मां सुषमा घर के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि विनोद छाबड़ा की पत्नी पूजा छाबड़ा ने उसकी मां को कहा कि हमारे घर मेहमान आए हुए हैं। तुम हमारे घर के सामने खड़े होकर हमारी बेइज्जती कर रहे हैं। ऐसे बोलते हुए आरोपी ने उसकी मां से गाली गलौज की। जब उसके पिता पवन चौधरी मौके पर आए तो उन्हें भी जाति सूचक शब्द कहे। उसकी बहन माहिरा ने उसे फोन पर इसकी जानकारी दी। उसने मौके पर पहुंच कर देखा कि आरोपी विनोद, उसकी पत्नी पूजा, दोनों बेटियां उसकी मां व पिता से मारपीट कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपने माता पिता को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित किया। पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती व उसकी दोनों बेटियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई रजत शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed