फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dispute between two communities for sloganeering of Lord Shriram

Yamuna Nagar News: भगवान श्रीराम की नारेबाजी के लिए दो समुदायों में विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two communities for sloganeering of Lord Shriram
भगवान श्रीराम की नारेबाजी को लेकर गांव बीबीपुर में दो समुदाय में विवाद हो गया। हिंदू समुदाय के लोगों का आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें श्रीराम के नारे लगाने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर बूड़िया थाना प्रभारी ईश्वर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों का समझाया। बूड़िया थाना पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए 10-12 अन्य पर केस दर्ज किया है। बीबीपुर निवासी सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। उन्होंने घर की छत पर श्रीराम का झंडा लगाया हुआ था। बुधवार को वह खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठे तो झंडे का नीचे वाला हिस्सा जला हुआ था। पड़ोस में रहने वाले एक समुदाय के लोगों से बात की। तभी केशो पत्नी ईशान ने कहा कि छतों पर श्रीराम का झंडा नहीं लगने देंगे। वीरवार की शाम को उसका बेटा करण, पड़ोसी जय कुमार की पत्नी सुंदरी देवी, उसका बेटा नितिन टैंपो में बसातियांवाला हनुमान मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। टैंपो में बैठकर जय श्रीराम का नारा लगाया। जब वे बस अड्डा मुकारमपुर पहुंचे तो वहां पर गांव के ही वसीम उर्फ तोता ने श्रीराम के नारे लगाने से रोक दिया। नारे लगाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी हनुमान मंदिर में चले गए। जब वहां से वापस आए तो इस बारे में गांव के सरपंच पति को बताया। सरपंच ने दोनों पक्षों को बुलाया और उनका समझौता कराया। जब वह बाहर निकले तभी गली में वसीम, बिल्लू, काला, माहिर, जावेद व अन्य 10-12 ने बच्चों को रोक लिया। विनोद, मांगा, कर्ण व नितिन के साथ मारपीट की गई। श्रीराम के नारे लगाने पर धमकी दी गई। बूड़िया थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। गांव में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed