{"_id":"623cd36585e1781f552b7d01","slug":"dispute-between-two-communities-again-in-jaidhar-stones-were-pelted-on-houses-with-bricks-yamuna-nagar-news-knl102795210","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयधर में फिर दो समुदायों के बीच विवाद, घरों पर ईंटों से किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयधर में फिर दो समुदायों के बीच विवाद, घरों पर ईंटों से किया पथराव
विज्ञापन
यमुनानगर/छछरौली। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव जयधर में बकरीद पर हुए झगड़े के बाद एकबार फिर दो समुदाय के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बकरीद पर हुए झगड़े की रंजिश में एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों से मारपीट की और घरों पर पथराव कर दिया। घर में घुसकर डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। इसमें फार्मेसी में डिप्लोमा कर रहे छात्र समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलने पर छछरौली थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने घायल छात्र की शिकायत पर आठ लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
जयधर निवासी रोहित गर्ग ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मार्च की रात करीब आठ बजे वह अपने ताऊ जगाधरी निवासी राधेश्याम के घर से जयधर में अपने दोस्त शिवम के पास मिलने आ रहा था। वह और उसका दोस्त शिवम घर के बाहर खड़े होकर आपस में बातें करने लग गए। थोड़ी देर बाद जयधर निवासी दो युवक बाइक पर वहां से गुजरे और उन्हें देखते हुए वहां से चले गए। कुछ देर बाद दोनों युवक अपने दोस्तों को लेकर गाली गलौज करते हुए उनके पास आए। आरोपियों के हाथों में लोहे की पाइप और तलवारें थीं, जिनको देखकर शिवम भागकर अपने दोस्त के घर के अंदर चला गया। तभी शिवम पर जयधर निवासी एक समुदाय के युवक ने लोहे के पाइप से हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसी समुदाय के एक अन्य युवक ने लोहे के पाइप से उस पर दोबारा वार किया। इसके अलावा नौ लोगों ने मिलकर लड़ाई झगड़े में जयधर निवासी अशोक कुमार और मुकेश देवी के साथ गालीगलौज और मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जाते हुए आरोपियों ने चौक पर संदीप कुमार की दुकान व राजेंद्र कुमार तथा राजेश कुमार के घर पर ईंटों से पथराव किया और रॉड से तोड़फोड़ की। इसमें राधेश्याम की टांग पर व अन्य कई जगह पर चोटें आई हैं। इसके बाद संदीप कुमार कार में सबको इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर गया। पुलिस ने घायल रोहित की शिकायत पर आरोपी आमिर खान, साबिर, साहिल खान, अकरम, मेहताब, चाकू, अमित सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गालियां देते हुए दी गांव छोड़कर जाने की धमकी-
रोहित गर्ग ने बताया कि हमला करने के बाद आरोपियों ने उन्हें गालियां देते हुए गांव छोड़कर जाने की धमकी दी, जिसके बाद उनके समुदाय के लोग एकत्र हुए। इससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों समुदाय एक दूसरे के खिलाफ आमने-सामने हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान हमलावर वहां से भाग निकले। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसके बाद जयधर गांव में एकबार फिर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
बकरीद पर भी हुई थी सांप्रदायिक झड़प -
बता दें कि बकरीद पर भी गांव जयधर में हिंदू पक्ष के घरों पर मांस फेंकने को लेकर सांप्रदायिक विवाद हो गया था, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे। इस दौरान विशेष समुदाय के एक युवक ने आत्महत्या भी कर ली थी, जिसे झगड़े से जोड़कर हंगामा किया गया था। बाद में जांच में आया था कि युवक ने किसी और वजह से आत्महत्या की थी। पुलिस प्रशासन ने शांति कमेटी गठित कर मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया था।
-----------
वर्जन
छछरौली थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि जयधर गांव में हुए विवाद की सूचना पर वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मामले में आठ लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया गया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।