{"_id":"63fbb97d5375b9250a0f4025","slug":"dispute-among-bsp-officials-yamuna-nagar-news-c-18-1-42868-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बसपा पदाधिकारियों में तकरार, एक-दूसरे पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बसपा पदाधिकारियों में तकरार, एक-दूसरे पर वार
विज्ञापन
यमुनानगर। बसपा के पदाधिकारियों में आपसी विवाद गहरा गया है। पहले से चल रही खींचतान के बाद जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा ने लेटर पैड पर जिला प्रभारी और अंबाला लोकसभा प्रभारी को पार्टी से निष्कासित करने की बात कही है, जबकि दूसरी ओर जिला प्रभारी और अंबाला लोकसभा प्रभारी ने जिलाध्यक्ष को निष्कासित करने की बात कही है।
बहुजन समाज पार्टी में जिलाध्यक्ष, अंबाला लोकसभा प्रभारी और जिला प्रभारी में रार थमने का नाम नहीं ले रही है। अंबाला लोकसभा प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह और जिला प्रभारी रामकिशन ने जिलाध्यक्ष राहुल कुमार पर पद का दुरुपयोग और लेटर पैड के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
अंबाला लोकसभा प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि राहुल कुमार को पार्टी के जिलाध्यक्ष पद से हटाने के साथ-साथ पार्टी से भी बाहर कर दिया गया है। ऐसे में अब वह पार्टी में किसी भी पद पर नहीं है। वह काफी दिन से अपने पद का दुरुपयोग कर रहे थे।
विज्ञापन
दूसरी ओर जिलाध्यक्ष राहुल कुमार का कहना है कि प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश हाईकमान के आदेशों पर सात पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया है। जब मैंने इन पदाधिकारियों को निकाला। उसके बाद इन्होंने अपने लेटर पैड का यूज किया है। बसपा में लोकसभा प्रभारी जिलाध्यक्ष को नहीं हटा सकते हैं। ऐसा कोई प्रोटोकॉल नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
जिलाध्यक्ष राहुल कुमार को पार्टी से निकाला नहीं गया है, वे पार्टी में बनें रहेंगे और संवैधानिक पद पर हैं। दूसरे लोग जो बात कर रहे वे अधिकृत नहीं है। जो आरोप लगाए जा रहे वो निराधार हैं।
-गुरमुख सिंह, प्रदेशाध्यक्ष, बसपा।