फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dispensary inaugurated in the court premises

Yamuna Nagar News: न्यायालय परिसर में डिस्पेंसरी का किया उद्घाटन

Sat, 14 Mar 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Dispensary inaugurated in the court premises
कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिवक्ताओं को संबोधित करती न्यायमूर्ति अर्चना पुरी। एसो​सिएशन
यमुनानगर। पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायाधीश एवं प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति अर्चना पुरी ने शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय यमुनानगर, उपमंडल न्यायालय व्यासपुर और जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला न्यायालय परिसर में नव स्थापित डिस्पेंसरी का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद न्यायमूर्ति अर्चना पुरी जिला बार एसोसिएशन जगाधरी के सभागार में आयोजित बैठक में शामिल हुईं और अधिवक्ताओं को संबोधित किया। बार रूम में पहुंचने पर बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत सिंह चौहान और उनकी कार्यकारिणी ने उनका स्वागत किया तथा अधिवक्ताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

बैठक में अधिवक्ताओं के लिए पक्के चैंबर, पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मांगें न्यायमूर्ति के समक्ष रखी गईं। न्यायमूर्ति अर्चना पुरी ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन जगाधरी में आकर उन्हें सुखद अनुभव हुआ है और अधिवक्ताओं की मांगों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान विक्रांत सिंह चौहान ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दयानंद भारद्वाज के प्रयासों से कोर्ट कॉम्प्लेक्स जगाधरी में डिस्पेंसरी की स्थापना संभव हो सकी है। कार्यक्रम में कई न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और अधिवक्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed