फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dismissed employee found working in Food Supply Department office, disturbances found in stock of Jagadhari godown

खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय में काम करता मिला बर्खास्त कर्मचारी, जगाधरी गोदाम के स्टॉक में मिली गड़बड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Dismissed employee found working in Food Supply Department office, disturbances found in stock of Jagadhari godown
गोदाम में छापेमारी के दौरान जांच करती सीएम फ्लाइंग की टीम। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय व जगाधरी और छछरौली स्थित गोदामों पर छापामारी की। छापामारी के दौरान कार्यालय में एक वर्ष पहले बर्खास्त हो चुका कर्मचारी कंप्यूटर पर काम करता मिला। उधर, जगाधरी गोदाम से गेहूं को ट्रक में लोड किया जा रहा था, इससे संबंधित जब रिकॉर्ड मांगा गया तो वहां मौजूद कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे पाए। इस दौरान स्टॉक में गड़बड़ी मिली। सीएम फ्लाइंग की टीम इसकी रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए आलाधिकारियों को भेजेगी। वहीं, छापामारी के दौरन छछरौली गोदाम का रिकॉर्ड ठीक मिला।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को शिकायत मिली थी कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में बर्खास्त हो चुका कर्मचारी अधिकारियों से मिलीभगत कर कार्य कर रहा है। बुधवार को जब टीम ने दबिश दी तो यहां एक कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करता मिला। उसे राशन कार्ड बनाने के कार्य पर लगाया हुआ था जबकि वह पहले ही राशन कार्ड बनाने के काम में गड़बड़ी करने पर बर्खास्त किया गया था। उन्होंने मामले की पूरी रिपोर्ट ली है। उन्होंने कहा कि अब इस बारे में आलाधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

ताला तोड़कर गोदाम खुलवाया
इसके बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने जगाधरी बस स्टैंड के पास एफसीआई के गोदाम पर दबिश दी। यहां पर ट्रकों में गेहूं की बोरियों को लादा जा रहा था जबकि एक गोदाम का ताला तोड़कर खुलवाया गया। यहां भी शिकायत मिल रही थी कि स्टाक में गड़बड़ी है। उनकी टीम ने स्टाक का रिकार्ड कब्जे में लिया। इसके बारे में जब अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक दिनेश ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है कि कितना गेहूं जिला में खाद्य आपूर्ति विभाग के पास है, क्योंकि विभाग को पहले की गेहूं खराब होने व मिलावट होने की सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगाधरी के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम छछरौली स्थित गेहूं गोदाम पर पहुंची। यहां खाद्य आपूर्ति विभाग छछरौली की अधिकारी सविता आर्य को सीएम फ्लाइंग ने मौके पर बुलाया। गोदाम में गेहूं के स्टाक को चेक किया। वहां पर गेहूं के 57 हजार कट्टों का रिकॉर्ड पाया गया। वहां का रिकॉर्ड दुरुस्त मिला। सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक के अनुसार छापामारी के दौरान कार्यालय में काम करते मिले बर्खास्त कर्मचारी व जगाधरी गोदाम में मिली गड़बड़ी के लिए कार्रवाई हेतु विभाग के आलाधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed