फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Discussions were held on Vedic culture and national defense

Yamuna Nagar News: वैदिक संस्कृति व राष्ट्र रक्षा पर किया मंथन

Mon, 02 Feb 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Discussions were held on Vedic culture and national defense
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। केंद्रीय आर्य युवक परिषद के तीन दिवसीय 47वें वार्षिकोत्सव के तहत आयोजित महावेबिनार का रविवार को समापन हो गया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल आर्य के नेतृत्व में आयोजित वेबिनार के दूसरे दिन राष्ट्र रक्षा यज्ञ, स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी और राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी सत्र संपन्न हुए।
वैदिक विद्वान आचार्य अखिलेश्वर ने राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराते हुए यज्ञ की महिमा और उसके लाभों पर प्रकाश डाला। स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी सत्र में वक्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों और गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना को ऐतिहासिक योगदान बताया। विदेशों से जुड़े वक्ताओं ने गुरुकुलीय शिक्षा पद्धति, युवा सशक्तिकरण और जातिवाद उन्मूलन पर विचार रखे।
विज्ञापन

नई दिल्ली से वैदिक विद्वान आचार्य गवेंद्र शास्त्री ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और आर्य समाज में देशभक्ति की भावना प्रशंसनीय है। डॉ. अनिल आर्य ने कहा कि समाज के ज्वलंत मुद्दों का समाधान कर आर्य समाज विश्व को नेतृत्व दे सकता है। राष्ट्रीय कवि गोष्ठी सत्र का संयोजन प्रो. नरेंद्र आहूजा विवेक ने किया, जिसमें प्रसिद्ध कवियों ने प्रेरणादायक काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed