फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Discussion on preparation for competitive exams

Yamuna Nagar News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर की चर्चा

Sat, 21 Feb 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Discussion on preparation for competitive exams
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज के ट्रेनिंग एवं इंप्लायमेंट सेल द्वारा टारगेट: सिविल सर्विसेज और कॉम्पिटिटिव एग्जाम विषय पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन कॉलेज जगाधरी के डॉ. (कैप्टन) अनिल कुमार ने मुख्य वक्ता रहे।
डॉ. अनिल कुमार ने सिविल सर्विसेज, बैंकिंग, एसएससी, स्टेट पीसीएस तथा अन्य सरकारी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और प्रभावी तैयारी रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता किस्मत से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, स्मार्ट रणनीति और दृढ़ संकल्प से मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को फोकस्ड और अनुशासित रहकर तैयारी करने का संदेश दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद्र सिंह भल्ला ने ट्रेनिंग एवं इंप्लायमेंट सेल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की एक्सपर्ट टॉक विद्यार्थियों को सही कॅरियर दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वाइस प्रिंसिपल डॉ. प्रतिमा शर्मा ने भी विद्यार्थियों को ऐसे सत्रों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजिंद्र सिंह वोहरा ने बताया कि सेल का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॅरियर गाइडेंस, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के विभिन्न अवसरों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में डॉ. जसविंदर कौर, डॉ. अशोक खुराना, डॉ. इकबाल, डॉ. साहिब सिंह, डॉ. अनुराग, डॉ. तिलक राज, डॉ. विनय चंदेल, डॉ. पायल लांबा, प्रो. जसप्रीत सिंह, डॉ. मंदीप, प्रो. मनीषा, प्रो. अनुरोध और डॉ. निधि सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed