फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Discussion on artificial intelligence

Yamuna Nagar News: कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर की गई चर्चा

Tue, 28 Oct 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Discussion on artificial intelligence
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जानकारी देते मुख्य वक्ता। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विभाग की ओर से पांचवां प्रतिष्ठित मॉडल यूनाइटेड नेशन्स सम्मेलन करवाया गया। सम्मेलन का विषय कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं साइबर युद्ध, अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए शासन रहा।
सम्मेलन में अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रादौर, लाडवा, दामला व दिल्ली सहित 24 विभिन्न संस्थानों के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा व अंतरराष्ट्रीय शांति जैसे वैश्विक मुद्दों पर अपने देशों के दृष्टिकोण प्रभावी रूप से प्रस्तुत किए। सत्र की अध्यक्षता तीन प्रतिष्ठित कार्यकारी बोर्ड सदस्यों जगपत नारायण सिंगला, नमन नागपाल, शान सचदेव ने की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों को निष्पक्ष निर्णय और मूल्यवान मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में आउटस्टैंडिंग डेलिगेट अवॉर्ड अनीश भारद्वाज (गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी, यमुनानगर), हाई रिकमेंडेशन अवॉर्ड भुवन्या कंबोज (स्वराज पब्लिक स्कूल, दामला), ऑनरेबल मेंशन अवॉर्ड अर्शदीप कौर (कॉन्क्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, अंबाला कैंट.), तथा वर्बल मेंशन अवॉर्ड कशिश हांडा (दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, द्वारका, नई दिल्ली) को प्रदान किए गए। कॉलेज निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तर्कशीलता व वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होते हैं। इस दौरान डॉ. जया मल्होत्रा, शबनम भसीन, मोनिका साहनी, हर्षित, अनामिका सोनी, निशांत कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed