{"_id":"61d1fd3d2f7bb010d14cf844","slug":"dirt-in-alipura-anger-among-villagers-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl947965102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीपुरा में गंदगी का आलम, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीपुरा में गंदगी का आलम, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
गांव अलीपुरा में टूटा पड़ा सीवरेज दिखाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
जठलाना। गांव अलीपुरा में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। गांव में जगह-जगह गंदगी फैली है, जिससे ग्रामीण बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। बार-बार शिकायत करने पर भी बीडीपीओ कार्यालय की ओर से गांव में सफाई का उचित प्रबंध न करवाए जाने से ग्रामीणों में रोष है।
गांव अलीपुरा निवासी सतीश तरार, बजिंदर, गुरमेज, जगमाल, सुनीता देवी, मनीषा देवी, केशर सिंह, प्रिंस, राहुल आदि ने बताया कि जब से उनके गांव की पंचायत भंग हुई है, तब से गांव में साफ सफाई की हालत खराब है। गांव की सफाई की व्यवस्था बीडीपीओ की ओर से करवाई जाती है। लेकिन गांव में साफ सफाई के लिए केवल एक कर्मचारी हैं।
वहीं गांव में सीवरेज भी कई जगह टूटे पड़े हुए है। सिीवरेज का गंदा पानी गलियों में भरा रहता है। मामले की शिकायत कई बार की गई। इसके बावजूद न तो गांव में सफाई व्यवस्था में कोई सुधार हो पाया और न ही टूटे सीवरेज को बीडीपीओ कार्यालय की ओर से ठीक कराया गया। इस बारे में बीडीपीओ रादौर दिनेश शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर वह ग्राम सचिव को आदेश करेंगे कि गांव में सफाई व्यवस्था बेहतर करवाई जाए। वह गांव का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे।